तीन माह महाभियान: ग्राम पंचायतों में “आवास दिवस” एवं “रोजगार दिवस” का विशेष आयोजन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • “मोर गांव-मोर पानी” से जल संरक्षण को मिलेगा नया आयाम
  • 90 दिनों में पूर्ण होंगे सभी आवास, जनजागरूकता कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्था, युवाओं-विद्यार्थियों की होगी भागीदारी

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आगामी तीन माह तक “आवास दिवस” एवं “रोजगार दिवस” का विशेष आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और रोजगार सृजन को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। जिले में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन सतत रूप से किया जा रहा है।

07 अप्रैल को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ “आवास दिवस” एवं “रोजगार दिवस” का भव्य आयोजन किया जाएगा।

महाअभियान के दौरान महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के साथ ही “मोर गांव-मोर पानी महाअभियान” के तहत जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण, भूमिपूजन और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान विकसित भारत जी राम जी योजना का प्रचार प्रसार किया जाएगा। युक्तधारा पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से योजनाओं की मॉनिटरिंग करते हुए ट्रांजेक्ट वॉक द्वारा जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम स्तर पर वृक्षारोपण एवं नर्सरी कार्यों की व्यापक तैयारी की जाएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों को आजीविका के अवसर भी मिल सकें।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को अधिकतम 90 दिनों में पूर्ण करने हेतु ग्राम सभाओं में कार्ययोजना बनाई जाएगी। हितग्राहियों को राशि की जानकारी, समस्याओं का समाधान, जियो-टैगिंग और शिकायतों का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

मनरेगा के तहत नए कार्य प्रारंभ करने, आजीविका डबरी के माध्यम से आय बढ़ाने तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सामग्री आपूर्ति और रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सी एल एफ के माध्यम से नए तालाब (तरिया) निर्माण हेतु स्थलों का चिन्हांकन कर दो माह में कार्य पूर्ण करने की योजना बनाई जाएगी। इससे जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी।

मनरेगा एवं आवास योजनाओं की जानकारी QR कोड के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाएगी। अमृत सरोवर सहित विभिन्न स्थलों पर सूचना पटल लगाए जाएंगे। जल संरक्षण एवं संवर्धन गतिविधियों में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जागरूकता का दायरा बढ़े।

इस महाअभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा शासकीय-अशासकीय संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes