शराब व गांजा पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को तालाब में डूबाकर मारा और गले में बांध दी ईंट

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

खुद ही पत्नी की मरने की सूचना दिया था थाने में

जांजगीर। पत्नी द्वारा नशा करने से मना करने पर पति इतना गुस्सा गया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए खतरनाक प्लान बनाया। वह अपनी पत्नी को तालाब के पास ले गया और उसे डूबा डूबाकर मार डाला। महिला की मौत के बाद उसके शव काे छुपाने के लिए महिला के गले में ईंट बांध दी। पुलिस ने आरोपी पति भरत लाल राठौर को गिरफ्तार कर लिया है।

जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोखरा का भरत लाल राठौर (52 वर्ष) शराब व गांजा पीने का आदी था। उसकी आदत से परेशान होकर उसकी पत्नी सरस्वती राठौर (48 वर्ष) मना करती थी। दोनों के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना दिनांक 16 अक्टूबर को भी दोनों के बीच विवाद हुआ तो भरत लाल राठौर ने उसकी हत्या कर दी। खुद ही उसके लापता हाेने की रिपोर्ट 18 अक्टूबर को दर्ज कराई। विवेचन के दौरान सरस्वती की लाश गांव के ही तालाब में मिला। महिला के गले में दो ईंट रस्सी से बंधी हुई थी। इससे पुलिस को पहले ही हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका थी। मृतका के परिजनों ने भी बताया कि महिला का पति भरत राठौर बहुत अत्यधिक शराब गांजा का सेवन करता था जिससे मृतिका बहुत परेशान थी जो अपने पति को बार -बार नशा करने से मना करती थी पर भरत राठौर अपनी पत्नी की बात को नहीं मानता था और हमेशा उससे मारपीट करता था। पूछताछ में भरत लाल राठौर ने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes