16 अप्रैल को  आई.टी.आई. जॉजगीर में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आई.टी.आई. जांजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक श्रम इन टैलेण्ट प्रा.लि. नोयडा (उ.प्र.) उपस्थित रहेगें। कंपनी द्वारा इलेक्ट्रीक मीटर टेक्निशियन के 300 पद पर भर्ती की जायेगी। उक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक एवं डिप्लोमा निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 15000-18000 रु. दिया जावेगा। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है एवं चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र जिला जॉजगीर-चापां, बलौदा, अकलतरा, नवागढ़, पामगढ़ रहेगा।

प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ व जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes