आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन गेम लगाया ₹4.87 लाख रुपये, गिरफ्तार

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी

जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा करते हुए 11वीं बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर अपने ही साथी आरक्षक का मोबाइल चोरी कर उसके बैंक खाते से ₹4,87,911 की अनाधिकृत ऑनलाइन निकासी करने का आरोप लगा है।

आपको बता दें..ग्राम चांदो थाना चांदो जिला बलरामपुर- रामानुजगंज निवासी सुधीर कुमार सिंह (41 वर्ष), जो वर्तमान में 11वीं बटालियन जांजगीर में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, जिसके द्वारा साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 23 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10 बजे उन्होंने अपना वीवो वाई-21 मोबाइल फोन, जिसमें जिओ के दो सिम लगे थे, बैरक में चार्जिंग पर लगाया था। रात करीब 11 बजे ड्यूटी पर जाने से पहले जब वे मोबाइल लेने पहुंचे तो वह गायब था।

कुछ दिनों बाद पैसों की आवश्यकता होने पर जब बैंक में पहुंचे तो पता चला कि खाते में राशि उपलब्ध नहीं है। बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर 24 अप्रैल से 3 मई 2026 के बीच विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से कुल ₹4,87,911 की अनाधिकृत निकासी होना सामने आया। इसके बाद प्रार्थी ने साइबर सेल जांजगीर में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

जाँच फिर गिरफ्तारी..
सायबर थाना पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान संदेह 11वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक सुनील कुमार यादव पर गया, जो घटना के बाद से बटालियन परिसर में भी मौजूद नहीं था। पुलिस द्वारा तलब कर पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66-सी एवं 66-डी के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes