पुलिस स्मृति दिवस पर जिले के शहीदों सहित देश भर के 191 शहीदों के नाम का किया गया पठन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

कर्तब्य के बलिबेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों की शहादत को नमन करते हुए पुलिस लाईन खोखरा भाँठा जांजगीर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया

2

शहीद के परिजन का सम्मान करते विधायक व्यास कश्यप और एसपी विजय पांडेय

1 अक्टूबर 1959 को भारत एवं चीन की सीमा पर कर्तव्य का निर्वहन करते हुये सीआरपीएफ के 10 अधिकारी एवं जवानों द्वारा अपने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया गया जिसके स्मरण में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है

जांजगीर

कर्तव्य की बलिबेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानो की याद में पुलिस लाईन खोखरा भाठा जांजगीर में *पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया* जिसमें पुलिस जवानो के प्लाटूनों द्वारा संयुक्त रूप से परेड में सम्मिलित होकर शहीदो के सम्मान में सलामी देकर शोक शस्त्र एवं पुष्प अर्पित कर उन वीर शहीदों को श्रंद्वाजली अर्पित किया गया जिन्होने 01 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 के बीच देश की आंतरिक सुरक्षा में अपने कर्तब्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर शहीद हो गये है।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय द्वारा संपूर्ण भारत में 1 वर्ष में शहीद हुए कुल 191 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के नाम को पढ़कर सुनाया गया, पाल वियर्स द्वारा शहीदों की सूची शहीद स्मारक में रखने पश्चात् परेड द्वारा शहीदो को सलामी एवं शोक शस्त्र की कार्यवाही की गई।

पुलिस स्मृति दिवस परेड समाप्ति पश्चात् पुलिसअधीक्षक जांजगीर द्वारा जिला जांजगीर चांपा के शहीद रामशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम सिवनी नैला, आरक्षक रामकुमार कश्यप निवासी महंत थाना नवागढ़, प्रधान आरक्षक ललित खरसन, उपनिरी. लोकेश टंडन निवासी रविदास चौक जांजगीर, आरक्षक समय लाल कश्यप ग्राम पुछेली थाना बम्हनीडीह, उपनिरी. रूद्रप्रताप सिंह निवासी सोनसरी थाना मुलमुला एवं जिला sakti के शहीद उपनिरी. दीपक भारद्वाज निवासी पिहरीद थाना मालखरौदा, अजीत सिंह निवासी कंवलाझर थाना डभरा, मनोहर लाल चन्द्रा निवासी फरसवानी डभरा, मनोज कुमार बरेठ निवासी कुम्हारीकला थाना बाराद्वार, आर. कमलेश कुमार साहू निवासी हसौद है जिसमें से उपस्थित परिजनो को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया एवं उनकी समस्याओं के संबंध में समक्ष में चर्चा किया गया। स्मृति दिवस परेड का नेतृत्व प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल 11 वी वाहिनी छ स बल पुटपुरा जांजगीर द्वारा किया गया।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes