नियद नेल्ला नार योजना के ग्रामों के बीपीएल परिवारों को मिलेगी उज्ज्वला गैस कनेक्शन में प्राथमिकता

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

तेल कंपनियों के अधिकारियों की बैठक लेतीं सचिव श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

रायपुर। भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और परिवारों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी गैस कनेक्शन जारी करने की स्वीकृति दी गई है। इस निर्णय से देशभर में करोड़ों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार और घरेलू ऊर्जा सुरक्षा को नई दिशा मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नियद नेल्ला नार योजना में चिन्हांकित ग्रामों के बीपीएल परिवारों की महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर नए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। “सुशासन तिहार” और “नियद नेल्लानार योजना” के अंतर्गत 1.59 लाख पात्र माताओं और बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने 16 अक्टूबर को तेल कंपनियों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के नए चरण में राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है।
कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया में गति और पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित करें
बैठक में सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नवीन गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया में गति और पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में “नियद नेल्लानार योजना” के तहत चिन्हांकित ग्रामों में निवासरत पात्र बीपीएल परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन में विशेष प्राथमिकता दी जाए। इन ग्रामों की महिलाओं को सबसे पहले इस योजना का लाभ मिले, ताकि विकास और सशक्तिकरण की प्रक्रिया जमीनी स्तर पर महसूस की जा सके।
चिह्नांकित ग्रामों में होगा विशेष शिविर का आयोजन
सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि चिन्हांकित ग्रामों में विशेष शिविरों का आयोजन करें, जहां उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के आवेदन प्राप्त किए जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों को योजना के लाभ, सुरक्षा उपायों और उपयोग के तौर-तरीकों की जानकारी दी जाए।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes