साथ में खाना खाया, शराब पी, दंपती ने अपने पैसे मांगे तो भतीजा और मामा ने बांस के डंडे से इतना मारा कि हो गई मौत

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी

भतीजे को इस बात का भी गुस्सा था कि उसके चाचा ने पिता से मारपीट की थी
कपाटडेर के भेंड्रा में हुई दंपती की हत्या के आरोपी पकड़े गए
घरघोड़ा । थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज छह घंटे में सुलझा लिया है। हत्या के आरोप में मृतक के भतीजे व उसके रिश्ते में मामा को गिरफ्तार कर 14 दिनों के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी गुरबार सिंह के घर खाना खाने गए थे। आरोपी भतीजे भगलू उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20 वर्ष) एवं ओमप्रकाश राठिया (32 वर्ष) ने उसी के घर खाना खाया साथ में शराब भी पी। इसी दौरान गुमे हुए 6000 रुपए की मांग दंपती ने ओमप्रकाश राठिया से कर दी। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने डंडे से गुरबार सिंह राठिया (43 वर्ष) और उसकी पत्नी मनिता राठिया (30 वर्ष) को बांस के डंडे से इतना मारा कि दोनों की मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के अनुसार आरोपियों ने गुरबार सिंह राठिया का उसके भतीजे और रिश्ते के मामा से पुरानी रंजिश थी। आरोपी भगलू उर्फ ओमप्रकाश राठिया के पिता के साथ लगभग 3-4 साल पहले गुरबार सिंह ने मारपीट की थी जिसकी रंजिश थी तथा आरोपी ओमप्रकाश राठिया को लगभग 1-2 साल पहले रास्ते में 200 रुपए मिले थे। गुरबार सिंह और उसकी पत्नी मनीता राठिया को आशंका थी कि उनके गुम हुए नगदी रकम 6000 ओमप्रकाश को मिले लेकिन वह वापस नहीं किया । इसी बात की रंजिश दोनों को थी।
हत्या के आरोपी दोनों युवक

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes