मोदी 31 को आएंगे, पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट मोड़ में, 24 को सी एम करेंगे निरीक्षण

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

रायपुर
इस बार राज्योत्सव के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। वे 31 अक्टूबर की रात रायपुर पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री के रायपुर प्रवास को लेकर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट में है।
प्रवास की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बुधवार को सभी आला अफसरों की बैठक ली। सभी अफसरों से कड़ाई से कहा गया है कि जिसे जो जिम्मेदारी मिली है उसे गंभीरता से पूरा करें। प्रधानमंत्री प्रवास और राज्योत्सव के लिए सभी विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
ऐसे में सभी काम को पूरा करने में जुट जाएं। सभी काम तय समय में और बेहद अच्छे तरीके से होने चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। पीएम के मिनट टू मिनट कार्यक्रम को गंभीरता से पालन किया जाए। रिहर्सल भी किया जाए। इससे ये पता चलेगा कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है।
कोई परेशानी सामने आती है तो उसे तुरंत दूर कर लिया जाए। सभी विभाग प्रमुखों को अभी रोजाना पीएम प्रवास की अपडेट भी रखना होगा कि कब-कहां कौन से काम हो रहे हैं।

नई विधान सभा भवन का करेंगे लोकार्पण, आदिवासी संग्रहालय व शांति शिखर की शुरूआत करेंगे

छत्तीसगढ़ के स्थापना के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस रजत जयंती वर्ष पर राज्योत्सव का आयोजन पांच दिनों का होने जा रहा है। 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर में प्रदेश की नई विधानसभा का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही आदिवासी संग्रहालय और शांति शिखर की शुरुआत भी करेंगे।

सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम दिखाएगी रोमांचकारी करतब

इसके साथ राज्योत्सव में नवा रायपुर का आसमान 5 नवंबर को ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम रोमांचकारी करतबों से प्रदेश को गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर देगी। सूर्यकिरण टीम उड़ान भरने के दौरान ‘बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी प्रसिद्ध प्रस्तुतियां देगी।

आज सीएम करेंगे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारियो में प्रशासनिक अधिकारी व सरकार लगी हुई है, अधिकारियों को ज़िम्मेदारी दे दी गई है, वहीं 24 अक्टूबर की सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे
———————

प्रधानमंत्री मोदी के प्रवास से सम्बंधित ये खबर भी पढ़ें 

1 नवंबर को पीएम मोदी राज्योत्सव के दिन विधान सभा भवन, शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का करेंगे शुभारंभ

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes