
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव को खास बनाने के लिए एरोबैटिक शो का आयोजन 5 नवंबर को किया जाएगा। यह शो 5 नवंबर को नवा रायपुर में सेंध डैम के ऊपर सुबह 10 से 12 बजे तक होगा। इस शो की तैयारी के लिए भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान दो दिनों तक क्टिस भी करेंगे। इसलिए रायपुर एयरपोर्ट में सुबह 10 से 12 बजे तक आने वाले विमानों के समय में संशोधन किया जा रहा है। 2 से 5 नवंबर तक सुबह 10 से 12 बजे आने-जाने वाली फ्लाइट का समय बदला जाएगा।
सुबह 10 से 12 बजे के बीच दिल्ली, मुंबई और भोपाल की चार फ्लाइट आती है। इन विमानों को सुबह 10 के पहले या दोपहर 12 बजे के बाद लैंडिंग की अनुमति दी जाएगी। रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने साफ कर दिया है कि 2 से 5 नवंबर तक एक भी फ्लाइट को कैंसिल नहीं किया जाएगा। रुटीन फ्लाइट का संचालन पहले की तरह ही होता रहेगा। केवल शो के समय में जिन उड़ानों का संचालन होगा उनका समय बदल दिया जाएगा।
परेशान न हों यदि इन फ्लाइटों में आपकी टिकट तो एसएमएस से मिलेगी सूचना
इसकी सूचना सभी लोगों को उनके मोबाइल पर एसएमएस से भेज दी जाएगी, जिनकी टिकटें इन फ्लाइट में होंगी। इसलिए लोगों को किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि 1 से 5 नवंबर तक इस पूरे एरिया को नो ड्रोन फ्लाइंग जोन भी घोषित किया जाएगा। सूर्य किरण एरोबैटिक शो के लिए एयरफोर्स के 11 विमान एक साथ उड़ेंगे और दो घंटे बाद लैंड करेंगे। इन विमानों के साथ सेना के दो हेलीकॉप्टर भी होंगे। हेलीकॉप्टर से अतिथियों पर फूलों की बारिश की जाएगी।
एयरोबेटिक शो से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें
भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा — 5 नवम्बर को होगा रायपुर के आसमान में ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो





