हर विद्यार्थी के लिए काम की खबर, एआईसीटीई इंटर्नशिपः गूगल-आईबीएम जैसी कंपनियों में सीखने के लिए अवसर, 26 जनवरी से पहले कर लें प्रोफाइल अपडेट

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.


एआईसीटीई इंटर्नशिप 2026 के तहत स्टूडेंट्स को कई फायदे मिलेंगे। उन्हें मुफ्त, सरकारी समर्थित इंटर्नशिप के साथ इंडस्ट्री में मेंटरशिप और प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त होगा। इसके अलावा, पूरा होने पर उन्हें AICTE-प्रमाणित सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जो उनके रोजगार के अवसरों और वैश्विक स्तर पर तैयार होने में मदद करेगा। यदि आप इस इंटर्नशिप का हिस्सा बनना चाहते हैं तो जनवरी 2026 से पहले पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट कर लें।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन के जरिए एआईसीटीई इंटर्नशिप 2026 कार्यक्रम की घोषणा की है। जो सभी शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के लिए एक लाख से अधिक मुफ्त इंटर्नशिप प्रदान करेगा।
इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का मकसद इंजीनियरिंग, प्रबंधन, कला, वाणिज्य और डिप्लोमा बैकग्राउंड वाले स्टूडेंट्स के लिए अंडर ग्रेजुएट की डिग्री से पहले व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करवाना रहेगा। इससे भविष्य में जॉब मिलना आसान होगा। साल 2026 की इंटर्नशिप ड्राइव अब तक की सबसे बड़ी पहल मानी जा रही है। इसमें डिजिटल उपकरणों, उद्योग मेंटरशिप सहित अन्य क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
हर कैंडिडेंट को मिलेगा सर्टिफिकेट
यह पहल शैक्षणिक शिक्षा और उद्योग अनुभव के बीच के गैप को कम करने के लिए शुरू की गई है। जिससे छात्र उद्योग के लिए तैयार होंगे। वहीं प्रतिभागी स्किल्स बढ़ाकर जॉब रेडी हो पाएंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को एआईसीटीई द्वारा स्वीकृत एक डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्त होगा, जिसे विश्वविद्यालयों, सरकारी संस्थानों और नियोक्ताओं द्वारा मान्यता प्राप्त है।
सभी शहरों की कंपनियों की जानकारी
एआईसीटीई के पोर्टल पर राज्यवार सभी शहरों की इंटर्नाशिप की जानकारी उपलब्ध है । जिस छात्र को जिस भी शहर में इंटर्नशिप करनी है, वह उस शहर का ऑप्शन चुन सकता है। वहीं अगर कंपनियां नए इंटर्न हायर करना चाहती है तो वह भी संबंधित पोर्टल पर जाकर उम्मीदवार का चयन कर सकती है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन इंटर्नशिप
खासबात यह है कि इंटर्नशिप ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इंटर्नशिप की अवधि चार से 12 सप्ताह तक की रहेगी। अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के साथ डिप्लोमा होल्डर्स छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। किसी भी स्ट्रीम के छात्र आवेदन के पात्र होंगे। https://internship.aicte-india.org/ पर जाकर उम्मीदवार अपनी प्रोफाइल बना सकता है।
गूगल व आईबीएम में काम का मौका
उम्मीदवार गूगल, सिस्को, एनएचएआइ, आइबीएम, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों आदि की इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने, स्टाईपेंड और अंतिम तारीख सहित अन्य जानकारियां एआईसीटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इन क्षेत्रों में मिलेगा इंटर्नशिप का अवसर
1. आर्टिफिशियल और डेटा साइंस: पाइथन और पावर बीआई का उपयोग करते हुए प्रोजेक्ट्स से जोड़ा जाएगा।
2. साइबर सुरक्षा और एथिकल हैकिंग: इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के साथ सिस्टम सुरक्षा में व्यावहारिक प्रशिक्षण। क्लाउड कंप्यूटिंग की ट्रेनिंग।
3. इलेक्ट्रिक वाहन और ग्रीन एनर्जी: वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर।
4. स्पेस और रिमोट सेंसिंग: रिसर्च आधारित इंटर्नशिप।
5. सरकार और नीति: नीति आयोग, और एमएसएमई कार्यक्रमों के माध्यम से अनुभव।
————–
2026 इंटर्नशिप की मुख्य विशेषताएं
देशभर में एक लाख से अधिक मुफ्त इंटर्नशिप
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड
एआईसीटीई-प्रमाणित प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट
इंटर्नशिप के लिए कोई शुल्क नहीं, पूरी तरह मुफ्त
AI, साइबरसिक्योरिटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे नये सेक्टर में इंटर्नशिप का मौका
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ साझेदारी
यह पहल स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया मिशन का हिस्सा है, जो छात्रों को भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करती है।
जानिए क्या है पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा छात्र, किसी भी स्ट्रीम से आवेदन कर सकते हैं।
मोड: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में इंटर्नशिप।
इंटर्नशिप पीरियड: 4 सप्ताह से लेकर 12 सप्ताह तक
सर्टिफिकेट: एआईसीटीई या पार्टनर संस्थाओं द्वारा

कैसे करें आवेदन
आधिकारिक पोर्टल (https://internship.aicte-india.org) पर जाएं।
छात्र के रूप में रजिस्टर करें और प्रोफाइल पूरा करें।
रुचि के अनुसार इंटर्नशिप खोजें और आवेदन करें।
इंटर्नशिप पूरी होने पर AICTE-स्वीकृत डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।
इंटर्नशिप के लिए उपलब्ध प्रमुख डोमेन
एआई और डेटा साइंस जैसे पायथन, टेंसरफ्लो और पॉवर बीआई प्रोजेक्ट्स
साइबरसिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग
क्लाउड कंप्यूटिंग और डेवोप्स
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और ग्रीन एनर्जी
स्पेस और रिमोट सेंसिंग
सरकारी पॉलिसी और डेवलपमेंट प्रोग्राम्स
वूमन इंपॉवरमेंट और ग्रामीण इनोवेशन मिशन

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes