शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम: 5000 शिक्षक भर्ती का मार्ग हुआ प्रशस्त

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
स्कूल में बच्चों को पढ़ातीं शिक्षिका

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने आज 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मज़बूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है, और छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे तक ज्ञान और अवसर दोनों पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह भर्ती न केवल शिक्षण व्यवस्था को गति देगी बल्कि युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर भी सृजित करेगी। मुख्यमंत्री साय ने वित्त विभाग द्वारा दी गई सहमति को ‘नए छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम’ बताया। 5000 पदों हेतु शिक्षा विभाग शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करेगा। इन पदों की पूर्ति से ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर होगी, जिससे शिक्षण की निरंतरता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। राज्य शासन ने पिछले कुछ महीनों में शिक्षा सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। विद्यालय भवनों के निर्माण, डिजिटल शिक्षा सामग्री के प्रसार, और शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश में शिक्षण के स्तर को राष्ट्रीय औसत के बराबर लाने में सहायक सिद्ध होगी
प्रदेश में शिक्षकों की कमी लंबे समय से एक प्रमुख चुनौती रही है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता सीमित थी। नई भर्ती से इन क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे बच्चों को अब अपने ही गाँव और क्षेत्र में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, यह पहल प्रदेश में शिक्षण के स्तर को राष्ट्रीय औसत के बराबर लाने में सहायक सिद्ध होगी।
सरकार का फोकस हर स्तर पर शिक्षा के दायरे को व्यापक बनाना है
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा को सर्वांगीण विकास का आधार मानते हुए लगातार निवेश कर रही है। स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण से लेकर छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन और छात्र हितैषी योजनाओं तक, सरकार का फोकस हर स्तर पर शिक्षा के दायरे को व्यापक बनाना है। शिक्षकों की यह नई भर्ती उसी दीर्घकालिक दृष्टि का हिस्सा है, जो ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विज़न को साकार करने की दिशा में अग्रसर है। इस निर्णय से जहाँ शिक्षा प्रणाली को नई ऊर्जा मिलेगी, वहीं हजारों युवाओं के सपनों को साकार करने का मार्ग भी खुलेगा।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes