कोयला घोटाला के आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट से आरोपियों को मिली जमानत के आधार पर मांगी जमानत, हाई कोर्ट की याचिका खारिज….

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

बिलासपुर। कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी रायगढ़ निवासी नवनीत तिवारी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी कि कोयला घोटाले के मुख्य आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत दी गई । याचिका में कहा गया कि कोयला घोटाले में रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, समीर बिश्नोई को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। ऐसे में याचिकाकर्ता को भी जमानत का हकदार मानकर बेल देने का आग्रह किया गया। जिसे हाई कोर्ट के जस्टिस ने खारिज कर दिया।

● छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास ने कहा.. कि, आर्थिक अपराध से देश की अर्थव्यवस्था सीधे तौर पर प्रभावित होती है। इसे साधारण अपराधों की तरह नहीं देखा जा सकता। कोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ ही कोयला परिवहन में प्रति टन 25 रुपए टन की उगाही करने के एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। एसीबी-ईओडब्ल्यू का आरोप है कि इस तरह से 540 करोड़ की अवैध उगाही की गई है।
● एसीबी-ईओडब्ल्यू का आरोप है.. कि, प्रदेश में कोयला के परिवहन में जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच करीब 540 करोड़ रुपए की रकम अवैध रूप से वसूली गई। इस मामले में आईएएस रानू साहू, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, समीर बिश्नोई समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।इस मामले में रायगढ़ निवासी नवनीत तिवारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। उसे 12 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह ज्यूडिशियल कस्टडी में है।

आरोप- सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य, 20 करोड़ की उगाही की तिवारी पर आरोप है कि, वह सूर्यकांत तिवारी के सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य है, जिसने कोयला परिवहन पर 25 रुपए प्रति टन की दर से उगाही की। वह सूर्यकांत तिवारी के लिए उगाही का हिसाब-किताब रखता था और आय-व्यय डायरी में एंट्री करता था। जांच में सह-आरोपी के पास से बरामद डायरी में उसका नाम नीतू कोडवर्ड से दर्ज पाया गया। रायगढ़ जिले से 20 करोड़ रुपए की अवैध वसूली में उसकी भूमिका सामने आई है।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes