Breking :15 व 16 अप्रैल से फिर बिगड़ेगी लोकल ट्रेनों की चाल

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • बिलासपुर–झारसुगुड़ा जांजगीर-नैला स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी एवं ऑटो सिग्नलिंग कार्य हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित ।

बिलासपुर ।

हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इस कड़ी में बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी एवं ऑटो सिग्नलिंग कार्य हेतु प्रीनॉन /नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा, जिसके फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-

रद्द होने वाली गाडियां:-
👉 दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 15 से 26 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 15 से 26 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 15 से 26 अप्रैल 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 11 से 25 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।

गंतव्य से पहले समाप्त व प्रारम्भ होने वाली गाडियाँ –
👉 दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी |
👉 दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |

यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध
गाड़ी संख्या 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस दिनांक 16 से 27 अप्रैल 2026 तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी |
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

Latest

मौसम अलर्ट : 7 अप्रैल को बारिश की संभावना, 9 से...

रायपुर एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जम्मू कश्मीर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक...
Chhattisgarh
0
minutes

Breking :15 व 16 अप्रैल से फिर बिगड़ेगी लोकल ट्रेनों की...

बिलासपुर–झारसुगुड़ा जांजगीर-नैला स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी एवं ऑटो सिग्नलिंग कार्य हेतु कुछ गाड़ियों का परिचालन रहेगा प्रभावित । बिलासपुर । हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित...
Bilaspur
0
minutes

राज्य स्तरीय एफएलएन सह वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से शंकर सम्मानित

बाराद्वार । बम्हनीडीह ब्लॉक शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीबंजर के सहायक शिक्षक शंकर लाल राठौर को शिक्षा के क्षेत्र में एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक...
Janjgir - Champa
0
minutes

ब्रेकिंग: ईको कार और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसा...

एन एच में मुलमुला के पास हुआ हादसा जांजगीर। सोमवार की दोपहर मुलमुला-बिलासपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोनार मोड़ स्थित...
Chhattisgarh
0
minutes