आप छुट्टियों में कर सकें यात्रा इसलिए चलेंगी 18 समर स्पेशल ट्रेन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 18 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें, कुल 88 ट्रिप का किया जा रहा है संचालित”

 

बिलासपुर/

भारतीय रेलवे द्वारा ग्रीष्म ऋतु 2026 के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए देशभर में विशेष ट्रेनों का व्यापक संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 15 अप्रैल, 2026 से 15 जुलाई, 2026 तक की अवधि के लिए कुल 908 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों को मंजूरी प्रदान की गई है, जो इस अवधि में 18,262 ट्रिप संचालित करेंगी । यह पहल गर्मियों के चरम समय में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और प्रतीक्षा सूची को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से कुल 18 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी गई है, जो यात्रियों की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए 88 ट्रिप संचालित करेंगी । इनमें से 13 विशेष ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जा चुका है, जबकि शेष 75 ट्रिप आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीके से संचालित किए जाएंगे । इन विशेष ट्रेनों का संचालन विभिन्न प्रमुख गंतव्यों के बीच किया जाएगा, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा ।
इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा भी यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं । क्षेत्र के प्रमुख एवं व्यस्त स्टेशनों जैसे बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, इतवारी, रायगढ़ एवं शहडोल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। इनमें प्लेटफॉर्म प्रबंधन, अतिरिक्त टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालयों में सुधार, स्वच्छता व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की बढ़ी हुई उपलब्धता से यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होंगी। इससे न केवल ट्रेनों में भीड़भाड़ कम होगी, बल्कि प्रतीक्षा सूची में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही, यात्रियों को समय पर आरक्षण मिलने से उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक एवं तनावमुक्त होगी। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन लाखों यात्रियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, जो गर्मी के मौसम में अपने गंतव्य तक यात्रा करते हैं ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अधिकृत माध्यमों से ही टिकट आरक्षित करें। रेलवे प्रशासन यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

जानिए कौन सी ट्रेन कहां से कहां तक चलेंगी

 गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक रविवार को 26 अप्रैल से 28 जून, 2026 तक परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार को 27 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रत्येक गुरुवार को 23 अप्रैल से 25 जून, 2026 तक परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08866 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रत्येक शुक्रवार को 24 अप्रैल से 26 जून, 2026 तक परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08867 गोंदिया-रक्सौल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन गोंदिया से प्रत्येक शनिवार को 25 अप्रैल से 27 जून, 2026 तक परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन गोंदिया से प्रत्येक रविवार को 26 अप्रैल से 28 जून, 2026 तक परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08871 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-मालदा समर स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से 26 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08872 मालदा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) समर स्पेशल ट्रेन मालदा से 27 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 29 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 23 एवं 30 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08261कोरबा-यलहंका समर स्पेशल ट्रेन कोरबा से 02 मई, 2026 को परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08262 यलहंका-कोरबा समर स्पेशल ट्रेन यलहंका से 03 मई, 2026 को परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08861 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस से 27 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08862 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 28 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08749 रायपुर-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन रायपुर से 23 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08750 खड़गपुर-रायपुर समर स्पेशल ट्रेन खड़गपुर से 24 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 25 एवं 26 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।
 गाड़ी संख्या 08258 शालीमार-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 25 एवं 26 अप्रैल, 2026 को परिचालन होगा ।

Latest

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes