आरकेएम पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से 4 की मौत मामले में कंपनी के डायरेक्टर सहित 8 के खिलाफ मामला दर्ज

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089


जांजगीर। आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार की रात हुई दुर्घटना में में चार लोगों की मौत होने के मामले में पुलिस ने प्लांट मालिकों एवं डायरेक्टर सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरकेएम पावर प्लांट, डभरा के बॉयलर सेक्शन में लिफ्ट टूटकर गिर जाने से लगभग 10 श्रमिक घायल हो गए थे। सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु जिंदल फोर्टिस अस्पताल, रायगढ़ में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान चार श्रमिकों की मृत्यु हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सक्ती पुलिस द्वारा प्रारंभिक विवेचना उपरांत आर.के.एम. पावर जेनरेशन कंपनी के निदेशकों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध गंभीर लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 106(1), 289 एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


इनके खिलाफ दर्ज किया गया मामला
1. कंपनी की ओनर / डायरेक्टर डॉ. अंडल अरमुगम
2. डायरेक्टर टी.एम. सिंगरवेल
3. प्लांट हेड एवं एडिशनल डायरेक्टर (नाम दर्ज किया जाना है)
4. फैक्ट्री मैनेजर सम्मुख राव
5. बॉयलर एवं टर्बाइन मेंटेनेंस हेड कमलेश कुमार अग्रवाल
6. सेफ्टी ऑफिसर मनोज राउत
7. पी एंड एम मेंटेनेंस अधिकारी वेसलीमणि
8. लिफ्ट इंजीनियर कृष्णा गौरव

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes