एसडीएम दफ्तर का बाबू 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम पहुंची तो नोट का बंडल फेंका

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • बिलासपुर एसीबी की टीम ने की कार्रवाई, बाबु ने जमीन का नामांतरण रद्द कराने मांगी थी 2 लाख की रिश्वत
रायगढ़| एसडीएम दफ्तर में पदस्थ बाबू ने यह रिश्वत ग्रामीण की जमीन के नामांतरण में दखल डालने और शिकायत को रद्द करने के बदले मांगी थी। एसीबी की टीम ने योनना बनाकर एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों बाबु काे गिरफ्तार िकया है।

जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को ग्राम अमलीटिकरा के रहने वाले राजू कुमार यादव ने एसीबी में शिकायत की थी। उसने बताया कि उसने ग्राम अमलीटिकरा में एक जमीन खरीदी थी और रजिस्ट्री भी अपने नाम करवा ली थी।लेकिन एसडीएम कार्यालय के बाबू अनिल कुमार चेलक ने उसे बुलाकर कहा कि जमीन गलत तरीके से रजिस्ट्री हुई है और उसके खिलाफ और विक्रेता के खिलाफ शिकायत दर्ज है।

क्लर्क ने राजू से मुलाकात की और कहा कि अगर वह शिकायत को रद्द करना चाहता है तो उसे 2 लाख रुपए रिश्वत देनी होगी। राजू ने रिश्वत नहीं दी बल्कि इसे एसीबी के जरिए पकड़वाने का निर्णय लिया।

राजू ने इसकी बिलासपुर एसीबी से शिकायत की। बिलासपुर एसीबी ने शिकायत की जांच की तो मामला सही पाया। इसके बाद एसीबी ने क्लर्क को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई।  2 जनवरी 2026 को टीम ने शिकायतकर्ता राजू को 1 लाख रुपए की राशि देकर क्लर्क को देने के लिए उसके धरमजयगढ़ स्थित सरकारी आवास में भेजा।  पैसे अपने हाथ में लिए जब क्लर्क ने िलया , तो संदेह होने पर उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। एसीबी टीम ने दरवाजा जोर से खोलकर अंदर प्रवेश किया।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes