ऑटो डायवर्सन प्रकरणों के निराकरण में रायगढ़ अनुभाग प्रदेश में शीर्ष स्थान पर

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

रायगढ़ ने डिजिटल भूमि डायवर्सन प्रणाली में दर्ज की बड़ी उपलब्धि

ऑटो डायवर्सन प्रणाली से भूमि व्यपवर्तन प्रक्रिया हुई सरल और पारदर्शी

प्रदेश के 770 आवेदनों में सर्वाधिक 180 आवेदन रायगढ़ से

रायगढ़ / राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नवा रायपुर द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु भूमि डायवर्सन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ऑटो डायवर्सन प्रणाली की शुरुआत की गई है। इस प्रणाली के अंतर्गत नागरिक अपनी भूमि के डायवर्सन संबंधी आवेदन सीधे नागरिक सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन चालान के माध्यम से कर सकते हैं। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है। इसी क्रम में रायगढ़ अनुभाग ने इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। अनुभाग द्वारा आवेदन प्राप्ति से लेकर ऑनलाइन चालान के माध्यम से राशि जमा कराने एवं प्रकरणों के निराकरण तक प्रभावी कार्य किया गया है। अब तक रायगढ़ अनुभाग में कुल 180 ऑटो डायवर्सन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके माध्यम से 27,09,683 रुपए (सत्ताईस लाख नौ हजार छह सौ तिरासी रुपये) की राशि शासन के खाते में ऑनलाइन चालान के माध्यम से जमा हुई है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायगढ़ द्वारा प्राप्त आवेदनों में से 46 प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर अंतिम आदेश जारी कर निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर निराकरण जारी है। एसडीएम रायगढ़ के अनुसार यह प्रणाली प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भूमि व्यपवर्तन की प्रक्रिया सरल हुई है और नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। आगे भी सभी प्रकरणों का अभियान चलाकर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक कुल 770 आवेदन दर्ज किए गए हैं, जिनमें अकेले 180 आवेदन रायगढ़ अनुभाग से हैं, जो इसे प्रदेश में शीर्ष स्थान पर स्थापित करता है।

Latest

Breaking news :बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को...

बस्तर के लिए 360° प्लान-टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात नई दिल्ली/- छत्तीसगढ़ के...
Chhattisgarh
0
minutes

SC/ST विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: उत्कृष्ट आवासीय संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु रूचि...

  जांजगीर। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण...
Chhattisgarh
0
minutes

ऑटो डायवर्सन प्रकरणों के निराकरण में रायगढ़ अनुभाग प्रदेश में शीर्ष...

रायगढ़ ने डिजिटल भूमि डायवर्सन प्रणाली में दर्ज की बड़ी उपलब्धि ऑटो डायवर्सन प्रणाली से भूमि व्यपवर्तन प्रक्रिया हुई सरल और पारदर्शी प्रदेश के 770 आवेदनों...
Chhattisgarh
0
minutes

मौसम अलर्ट : 7 अप्रैल को बारिश की संभावना, 9 से...

रायपुर एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जम्मू कश्मीर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक...
Chhattisgarh
0
minutes