कलेक्टर ने अलग-अलग किस्मों के धान की स्टैकिंग अलग-अलग रखने के दिए निर्देश

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  •  खरीदी केंद्र सिवनी (च) का किया निरीक्षण

जांजगीर। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज सिवनी (च) स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर पूरी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की नमी की जांच की तथा खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही खरीदी केन्द्र प्रभारी को अलग-अलग किस्मों के धान की स्टैकिंग अलग-अलग रखने के भी निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को टोकन संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अवैध धान की खरीदी किसी भी स्थिति में न की जाए और केवल पंजीकृत किसानों से ही धान लिया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएँ पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और छाया एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण जे  दौरान एसडीएम चांपा पवन कोसमा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित भी उपस्थित रहे।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes