कलेक्टर ने बम्हनीडीह निकाय के सीएमओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

पीएमएवाई-शहरी डीपीआर प्रस्तावों में देरी पर कलेक्टर की नाराज़गी,सीएमओ को लगाई फटकार।

जांजगीर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत बीएलसी वर्टिकल में नए आवासों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजने धीमी प्रगति पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों (सीएमओ) को फटकार लगाई है। और कलेक्टर ने बम्हनीडीह निकाय के सीएमओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा..

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा..

कि राज्य शासन द्वारा भारत सरकार से प्राप्त लक्ष्य के आधार पर जिले के सभी नगरीय निकायों को नया लक्ष्य आवंटित किया गया है, लेकिन कई निकायों में प्रस्ताव भेजने की गति अत्यंत धीमी है, जो गंभीर लापरवाही है। कलेक्टर महोबे ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने लक्ष्य की तुरंत समीक्षा कर लंबित पात्र लाभार्थियों के आधार पर नई डीपीआर तैयार कराएं तथा जिला स्तरीय मूल्यांकन एवं मॉनिटरिंग समिति से अनुमोदन के उपरांत 25 नवंबर 2025 तक राज्य शासन को प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का उद्देश्य शहरी गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, इसलिए समयसीमा का कठोरता से पालन किया जाना अनिवार्य है।

धीमी प्रगति पर कार्रवाई..

कलेक्टर महोबे ने बम्हनीडीह नगरीय निकाय में पीएमएवाई-शहरी के अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित सीएमओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा है।उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ समय पर मिले और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes