गांव की बेटी की ऊंची उड़ान..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

93..6% अंक लाने पर प्राचार्य ने कराई हवाई यात्रा..

जांजगीर। मड़वा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दसवीं की छात्रा पूर्वशी साहू ने बोर्ड परीक्षा में 93.6% अंक हासिल कर न सिर्फ स्कूल का गौरव बढ़ाया, बल्कि अपने लिए एक खास अनुभव भी अर्जित किया। परीक्षा से पहले विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य योगेंद्र शुक्ला ने यह घोषणा की थी कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को वे निजी खर्च पर हवाई यात्रा कराएंगे। पूर्वशी ने शानदार नतीजे से यह अवसर अपने नाम कर लिया।

अपना वादा निभाते हुए प्राचार्य शुक्ला ने पूर्वशी की झारसुगुड़ा से कोलकाता तक की एयर ट्रिप पूरी कराई। इस यात्रा ने छात्रा को शहर की प्रमुख ऐतिहासिक और विज्ञान-संस्कृति से जुड़ी जगहों को करीब से देखने का मौका दिया। पूर्वशी ने अपनी सीनियर छात्रा मुद्रिका कंवर और प्रभारी प्राचार्य योगेंद्र शुक्ला के साथ साइंस सिटी, तारामंडल, विक्टोरिया मेमोरियल, बेलूर मठ, ईडन गार्डन, हावड़ा ब्रिज और काली मंदिर का भ्रमण किया।

विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों और ग्रामीणों ने प्राचार्य की इस सोच की भरपूर सराहना की। सभी का कहना है कि ऐसी पहल विद्यार्थियों में प्रतियोगिता की स्वस्थ भावना और ऊँचा लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा जगाती है।
प्रभारी प्राचार्य योगेंद्र शुक्ला ने कहा उनका मानना है कि मेहनत करने वाले बच्चों को यह महसूस होना चाहिए कि उनके सपने सच में उड़ान भर सकते हैं और यह यात्रा उसी विश्वास का प्रतीक है।

एयर होस्टेस ने ली सेल्फी..

पारंपरिक वेशभूषा जब प्रभारी प्राचार्य योगेंद्र शुक्ला दो छात्राओं के साथ कोलकाता के एयरपोर्ट में उतरे तो यह नजारा देख एयर होस्टेस ने पूछा कि आप लोग कौन हैं और कहां जा रहे हैं जब पूरी कहानी उनको बताई गई तो उन्होंने प्राचार्य की प्रशंसा की और उनके साथ सेल्फी भी ली।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes