गैंगरेप : युवती से पांच युवको ने किया दुष्कर्म

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
IMG-20260126-WA0005
  • पुलिस ने इस मामले में युवती के प्रेमी और 112 के वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है

कोरबा/बांकीमोंगरा।
कोरबा में सामुहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है जिसमें 5 युवकों ने मिलकर युवती से दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में डायल 112 के चालक को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दें यह घटना गुरुवार रात की है, जहां घर के बाहर पुलिस गाड़ी खड़ी कर पांच दोस्तों ने इस घटना को अंजाम दिया।

बांकीमोंगरा थाना के गजरा स्थित पुराना स्टाफ कॉलोनी के खाली पड़े एक मकान में गुरुवार-शुक्रवार रात दुष्कर्म की यह वारदात हुई।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता 18 वर्षीय युवती बांकीमोंगरा में किराए के मकान में रहकर एक दुकान में काम करती है। बांकीमोंगरा निवासी तरूण श्रीवास उम्र 21 से उसका प्रेम संबंध था।

प्रेमी के बुलाने पर मिलने पहुंची थी युवती

गुरुवार रात तरूण के बुलाने पर युवती उससे मिलने वहां पहुंची थी, जहां तरुण ने उससे दुष्कर्म किया।
फिर डायल 112 में उसके 4 साथी वाहन चालक भुवन साहू, गणपत दास समेत 2 अन्य युवक पहुंचे। तरूण उन्हें मकान के अंदर ले गया, जहां उन्होंने युवती से बारी-बारी दुष्कर्म किया। युवती रोती-बिलखते हुए उनसे छोड़ने की विनती करती रही ,मिन्नत करती रही, लेकिन उन्होंने धमका – चमकाकर देर रात तक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद मारने की धमकी देकर छोड़ा। युवती वहां से निकलकर घर पहुंची। फिर एसपी ऑफिस पहुंचकर लिखित शिकायत की। मामले में सिविल लाइन थाना में डायल 112 के चालक समेत सभी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर
आरोपी भुवन साहू व तरुण श्रीवास | तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है । एएसपी नीतिश ठाकुर के
मुताबिक पीड़िता की शिकायत
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई की गई।

घटना में 5 आरोपी बताए गए हैं, जिसमें एक डायल 112 का चालक भी शामिल है। आगे की कार्रवाई बांकीमोंगरा पुलिस कर रही है।

मामले में दो आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। अन्य फरार की तलाश जारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी भुवन व तरूण को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीनों फरार आरोपी की खोजबीन चल रही है।

घटना वाला मकान एसईसीएल कर्मी के नाम से आवंटित है

सामूहिक दुष्कर्म की घटना जिस मकान में हुई, वह एसईसीएल कर्मी कृपाराम चौहान के नाम से आवंटित है। लेकिन मकान खस्ताहाल होने की वजह क्वार्टर आवंटित कराकर वहां शिफ्ट हो चुका है, लेकिन पुराने मकान को हैंडओवर नहीं किया।

चालक भुवन साहू का मकान भी क्षेत्र में ही है, लेकिन उसने दोस्तों के साथ अय्याशी के लिए उक्त मकान में बेजा कब्जा कर लिया, जहां बाहर डायल 112 की गाड़ी खड़ी कर अंदर वे अय्याशी करते थे। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे सूने मकान में अवैध कब्जे हो चुके हैं।

Latest

जिले के 118927 किसानों को मिलेंगे 450 करोड़ 85 लाख 45...

28 फरवरी को कृषक उन्नति योजना के तहत आदान राशि होगी जारी जांजगीर। होली पर्व से पहले किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री...
Chhattisgarh
0
minutes

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ (छ.ग.) में पी.एच.डी. प्रवेश प्रक्रिया हेतु...

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत पी.एच.डी. प्रवेश प्रक्रिया हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के...
Raigarh
0
minutes

नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे पुनर्वासित युवा: विधानसभा में...

मुख्यधारा की ओर बढ़ते कदम — पुनर्वासित युवाओं ने विधानसभा में देखी जनतांत्रिक प्रक्रिया संविधान और कानून के दायरे में रहकर समाज के...
छत्तीसगढ़
0
minutes

लैलूंगा के कुंजारा में खुलेगा एएनएम कॉलेज और छात्रावास

आदिवासी बेटियों के लिए खुलेगा व्यावसायिक शिक्षा का द्वारा कलेक्टर ने प्रस्तावित कॉलेज, छात्रावास और अन्य जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया, उच्च गुणवत्ता...
Chhattisgarh
0
minutes
error: Content is protected !!