गोधाम संचालन के लिए 65 आवेदन प्राप्त हुए हैं, 32 आवेदनों की अनुशंसा ब्लॉक की समिति द्वारा की गई..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

कलेक्टर की अध्यक्षता में गोधाम योजना के क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित..               

जांजगीर। निराश्रित, घुमंतू तथा कृषिक पशुओं के परिरक्षण हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौवंश पशु परिरक्षण अधिनियम अंतर्गत गोधाम योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का उद्देश्य गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं विस्थापन के लिए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना है। जिले में स्थित गौठानों में गोधाम संचालन हेतु पंजीकृत गौशाला संचालकों, स्व-सहायता समूहों, सहकारी समितियों आदि के द्वारा आवेदन पशुधन विकास विभाग में प्रस्तुत किए गए हैं।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में गोधाम योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति एवं विकासखंड स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर महोबे ने जिला स्तर पर प्राप्त आवेदनों की समुचित जांच के निर्देश दिए तथा गोधाम स्थापना की आवश्यकता वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि जहाँ गोधाम की नितांत आवश्यकता है तथा जो गौठान नेशनल हाइवे से सटे हैं, वहाँ गोधाम स्थापना को प्राथमिकता दी जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि विकासखंड समितियों से प्राप्त आवेदनों की अनुशंसा शीघ्र की जाए, ताकि जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के बाद प्रस्ताव छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग को अनुमोदन हेतु शीघ्र भेजे जा सकें।

बैठक में उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएँ जांजगीर ने जानकारी दी कि जिला स्तर पर कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 32 आवेदनों की अनुशंसा विकासखंड स्तरीय समिति द्वारा की गई है। बैठक में जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, विकासखंड स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएँ जांजगीर उपस्थित रहे।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes