जांजगीर-चांपा में बड़ा घोटाला उजागर

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया
  • मृत महिला के नाम पर बनाए गए फर्जी दस्तावेज
  • गलत मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर निकाली गई ₹1 लाख सहायता राशि
  • श्रम विभाग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

जांजगीर-चांपा के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का गंभीर मामला उजागर किया है। इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

शिकायत के अनुसार विकासखंड बम्हनीडीह निवासी स्वर्गीय  सुमन बाई पटेल के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर श्रम विभाग में पंजीयन कराया गया तथा गलत मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर योजना की सहायता राशि स्वीकृत कर ली गई। जबकि वास्तविक मृत्यु तिथि पूर्व की होने के बावजूद दस्तावेजों में हेरफेर कर शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ लिया गया।

बताया गया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ₹1,00,000 की सहायता राशि संबंधित बैंक खाते में अंतरित कर दी गई। मामले में विभागीय स्तर पर मिलीभगत की आशंका भी जताई गई है।

जयपुरिया ने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि श्रम विभाग से जुड़े दलालों एवं अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने दोषियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई, राशि की रिकवरी तथा जिलेभर में योजनाओं की विशेष जांच एवं ऑडिट कराने की मांग की है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि “प्रदेश में भाजपा और सुशासन की सरकार है गरीब एवं श्रमिकों के हक पर डाका डालने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes