टीचर्स एसोसिएशन के दीपावली मिलन एवं वन भोज कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों शिक्षक..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

● प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य एवं पदाधिकारियों का जोरदार हुआ स्वागत..

● सीजीपीएफ पासबुक संधारण हेतु कटौती की सभी जानकारी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की मांग करेगा टीचर्स एसोसिएशन..

चांपा – टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक बम्हनीडीह द्वारा दीपावली मिलन एवं वन भोज कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश पदाधिकारी विकास तिवारी, प्यारे लाल साहू, कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, बिलासपुर जिला पदाधिकारी नवीन चौधरी, आशुतोष शुक्ला,जांजगीर जिला पदाधिकारी बोधी राम साहू, आशीष सिंह, राजकिशोर धीरही, केशव साहू, सक्ती जिला पदाधिकारी केशव पटेल, करतला ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र राठौर, जैजैपुर ब्लॉक अध्यक्ष लोचन चंद्रा, मालखरौदा ब्लॉक अध्यक्ष उमेंद्र यादव, ब्लॉक पदाधिकारी विजय धीरहे, युगल सुमन विशेष रूप से शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने संबोधित करते हुए पूर्ण पेंशन , क्रमोन्नति हेतु जनरल आर्डर जारी करने की मांग, टीईटी के संबंध में संगठनात्मक रणनीति की विस्तार से जानकारी दी। पूर्व सेवा अवधि की गणना का मांग प्रमुखता से रखा जा रहा है, केंद्र सरकार के समान 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन की मांग प्रमुखता से रख रहे है। टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर 4 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जंतर मंतर दिल्ली में धरना प्रदर्शन में शामिल होने का अपील किया।सीजीपीएफ पासबुक संधारण हेतु कटौती की सभी जानकारी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की मांग शासन से किया जाएगा।प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य ने संबोधित करते हुए जेल में बिताए हुए समय को याद करते हुए संघर्ष से मिली सफलता की कहानी को साझा किया। उन्होंने बम्हनीडीह ब्लॉक द्वारा चलाए जा रहे संवेदना योजना एवं बनवाए गए शिक्षक सदन की तारीफ की।प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग से हर 10 वर्ष में आता है पर संजय शर्मा जी के सफल नेतृत्व एवं सभी शिक्षकों के सहयोग से हुए आंदोलनों के कारण 1998 से 5 वर्ष में 2003 में वेतनमान में बदलाव हुआ, फिर 4 वर्ष में ही 2007 में वेतनमान में बदलाव हुआ फिर 6 वर्ष में ही 2013 में समतुल्य वेतन मान मिला, फिर 5 वर्ष में ही 2018 में सातवां वेतन मान भी मिला और संविलयन का सपना भी साकार हुआ, संघर्ष से पुरानी पेंशन भी प्राप्त किए, पूर्ण पेंशन एवं कर्मोन्नति के लिए संघर्ष जारी है।

जांजगीर जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह एवं कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, जांजगीर जिला सचिव बोधी राम साहू ने संबोधित किया।स्वागत भाषण देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष उमेश तेम्बुलकर ने बम्हनीडीह ब्लॉक में टीचर्स एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे संवेदना योजना की जानकारी देते हुए दिवंगत शिक्षकों के परिजन को दिए गए संवेदना राशि की जानकारी दी। तथा शिक्षक सदन के संबंध में जानकारी दी। आनलाइन अवकाश एंट्री एवं सीजीपीएफ पासबुक संधारण हेतु किए गए प्रयासों की जानकारी दी।

राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक अमृत लाल साहू जी को प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य एवं पदाधिकारियों द्वारा शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।
ब्लॉक के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।जिला शाखा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा को पैरा से बनी हुई फोटो स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिव पटेल ने किया।अंत में वन भोज का सभी ने आनंद लिया । इस अवसर पर ब्लॉक व जिला के सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे ।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes