दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले अमर सुल्तानिया

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

 

  • पार्टी के इतिहास में अब तक के सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से महत्वपूर्ण राजनीतिक भेंट में संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

जांजगीर-चाम्पा। जिले के सशक्त युवा नेतृत्व, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिले के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आत्मीय भेंट की। यह मुलाकात देश की राजधानी स्थित बिहार निवास में हुई, जहाँ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन और राजनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस सुअवसर पर अमर सुल्तानिया ने कार्यकारी अध्यक्ष को साल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाईव व शुभकामनाएं प्रेषित की इस दौरान कमल अग्रवाल भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अमर सुल्तानिया ने कहा कि नितिन नवीन का भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में अब तक के सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन संगठन के दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। यह निर्णय युवा नेतृत्व पर पार्टी के विश्वास को मजबूत करता है और आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा, आधुनिक दृष्टिकोण और जमीनी कार्यकर्ताओं से बेहतर संवाद प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि श्री नवीन का अनुभव और युवा जोश भाजपा को राष्ट्रव्यापी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अमर सुल्तानिया की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक संरचना, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। अमर सुल्तानिया ने छत्तीसगढ़ में संगठन की सक्रियता, युवाओं की भागीदारी और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखी।

भेंट के दौरान अमर सुल्तानिया ने नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नवीन जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सुदृढ़ होगा तथा देशभर में पार्टी की विचारधारा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Latest

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes