दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में 23 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए दिव्यांगों को ई-रोजगार पोर्टल में पंजीयन करना अनिवार्य
  • 100 पदों पर साक्षात्कार, ईपीएफ इंसेंटिव, मेडिकल सुविधा के साथ मिलेगी 10 से 14 हजार तक का वेतन

रायपुर। दिव्यांगजनों के रोजगार के लिए रायपुर में 23 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू सिविल लाइन्स रायपुर में किया जाएगा।

दिव्यांगजनों के विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उप संचालक डॉ. राशी अतुलकर ने जानकारी दी कि, इस प्लेसमेंट कैम्प में स्क्वेयर बिजीनेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा कस्टमर सर्पोट एक्सीक्यूटिव के 100 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। चयनित आवेदकों का वेतन 10500 -14500/- के साथ ही ईपीएफ इंसेंटिव, मेडिकल की सुविधा रहेगी। कार्यक्षेत्र स्क्वेयर बिजीनेस सर्विस प्रा.लि. फ्लोर-7, ब्लॉक-सी, सीबीडी बिल्डिंग सेक्टर 21 नवा रायपुर रहेगा।

छत्तीसगढ़ के समस्त इच्छुक दिव्यांगजन, जो बिना व्हीलचेयर के चलने फिरने में सक्षम हो, कम्प्यूटर चलाने में सक्षम हो, अंग्रेजी समझने तथा हिन्दी बोलने एवं लिखने में सक्षम हो, जिनकी आयुसीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष तक है महिला एवं पुरूष दोनों दिव्यांगजन आवेदक इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है। दिव्यांगजन अपने सभी प्रमाण-पत्रों यथा 10वीं, 12वी, स्नातक उत्तीर्ण की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड आदि के मूल एवं फोटोकॉपी की एक प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ कैम्प में उपस्थित हो सकते है। कैम्प में आने जाने हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था स्वयं आवेदक को करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771 -4044081 पर संपर्क किया जा सकता है। प्लेसमेंट कैम्प की जानकारी ई रोजगार डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन e-rojgar.cg.gov.in ई-रोजगार पोर्टल पर भी उपलब्ध है। इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदकों को ऑनलाईन आवेदन छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर अपना पंजीयन करना अनिवार्य है। प्लेसमेंट स्थल पर भी ऑनलाईन पंजीयन किया जायेगा।

Latest

16 अप्रैल को  आई.टी.आई. जॉजगीर में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

जांजगीर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार...
Janjgir - Champa
0
minutes

समीक्षा बैठक: कलेक्टर ने शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय का निर्माण...

  पीएम आवासों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग का अनिवार्य रूप करें निर्माण रामलला दर्शन योजना की समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्था व सुविधा उपलब्ध कराने के...
Janjgir - Champa
0
minutes

20 अप्रैल तक मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजनांतर्गत आवेदन आमंत्रित

जांजगीर। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मई 2026 में राज्य में वृहद कन्या विवाह समारोह...
Janjgir - Champa
0
minutes

जांजगीर के दो पार्षदों ने दी पालिका को आग लगाने की...

वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद सुनील कश्यप और 24 के पार्षद अजीत गढ़वाल पर आरोप  सीएमओ ने कोतवाली में दी लिखित शिकायत  जांजगीर नैला नगर पालिका...
Chhattisgarh
0
minutes