जांजगीर। जांजगीर–चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक का देवरी चिचौली डेंजर जोन बन गया है। इस स्थान पर लगातार हादसे हो रहे हैं। यहां पड़ोसी जिलों बिलासपुर, कोरबा से लोग पिकनिक मनाने आते हैं। हसदेव नदी में यह स्थान जानलेवा होता जा रहा है। शनिवार 4 अक्टूबर को बिलासपुर से पिकनिक मनाने आए 5 दोस्त इसी स्थान पर डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया। रविवार को एक युवक अंकुर कुशवाहा का शव घटना स्थल से 15-17 किलोमीटर दूर कुदरी बराज से पहले मिला है। 2 लोग स्वर्णरेखा और आशीष भोई का पता नहीं चला सका था। सोमवार को आशीष भोई का भी शव sdrf की टीम को मिला. स्वर्णरेखा की तलाश अभी जारी hai
बिलासपुर दयालबंद निवासी अंकुर कुशवाहा (28), सरकंडा निवासी स्वर्णरेखा ठाकुर (30), अशोक नगर का आशीष भोई (26) दो अन्य दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बलौदा क्षेत्र के देवरी गांव आए। रास्ते में उन्होंने अकलतरा से अपने एक अन्य दोस्त को साथ ले लिया। बताया जा रहा है कि सभी एक साथ पढ़ाई कर रहे थे। यहां वे हसदेव नदी के किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे। कुछ देर बाद अंकुर, स्वर्णरेखा और आशीष नहाने के लिए नदी में उतर गए। उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि जहां वे नहा रहे हैं, वहां नदी की धारा बेहद तेज है और गहरा भंवर भी है। वे इसमें फंस गए और डूबने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों भंवर की चपेट में आकर करीब आधे घंटे तक पानी में घूमते रहे। नदी का बहाव इतना तेज था कि उनकी कोशिशें नाकाम रहीं और वे गहराई में समा गए। स्थानीय लोगों ने सिर्फ एक युवती मोनिका सिन्हा और एक युवक लक्ष्मी शंकर को ही बचा पाए, जबकि 2 युवक और एक युवती तेज बहाव में बह गए।
ड्रोन कैमरे की मदद से तलाश की जा रही
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि शनिवार को स्वर्णरेखा की कार से सभी देवरी गांव के पिकनिक स्पॉट हसदेव नदी के पास पहुंचे थे। स्वर्णरेखा, अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई ये बिसलपुर में पीएससी की कोचिंग कर रहे थे। साथ ही मोनिका सिन्हा भी तैयारी कर रही है। इसके अलावा लक्ष्मी शंकर जांजगीर-चांपा जिले के अर्जुनी गांव में रेस्टोरेंट चलाता है। बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाई गई है। ड्रोन कैमरे की मदद से तलाश की जा रही है। अंकुर कुशवाहा की डेडबॉडी मिल गई है, जबकि स्वर्णरेखा और आशीष भोई की तलाश की जा रही है।
देवरी चिचोली बना बना डेंजर जोन, पिकनिक मनाने आए पांच दाेस्त बह गए, दो को बचाया एक का शव मिला, दूसरे युवक का भी शव मिला
Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी
जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...
कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता
*पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...
*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की*
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...
*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना*
*आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
0
minutes

