धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक थल सेना भर्ती रैली

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • सीईई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का अवसर
  • बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाएं

जांजगीर। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में दिनांक 10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक थल सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली माह मई–जून 2025 में आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम—सीईई) में सफल अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।

भर्ती रैली के अंतर्गत सीईई परीक्षा में उत्तीर्ण प्रदेश के युवाओं के शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य आवश्यक भर्ती प्रक्रियाएं निर्धारित तिथियों में संपन्न की जाएंगी। इस दौरान सारणी में उल्लेखित तिथियों के अनुसार संबंधित जिलों से चयनित युवाओं की उपस्थिति अपेक्षित रहेगी।
जिला प्रशासन ने युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा है कि सीईई परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं को निर्धारित तिथि पर धमतरी में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में उपस्थित होने के लिए आवश्यक सूचना, मार्गदर्शन ले, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भर्ती रैली से संबंधित किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी अथवा समन्वय के लिए नोडल अधिकारी सुश्री इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर एवं आयुक्त, नगर निगम धमतरी से मोबाइल नंबर 6266800039 पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes