निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की बैठक लेकर दी विस्तृत जानकारी

जांजगीर। भारत निर्वाचन आयोग नई-दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन रायपुर के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम – 2026 संपन्न कराया गया है। जिसके अंतर्गत एकीकृत मतदाता सूची (निर्वाचक-नामावली) का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया था। तद्उपरांत पुनरीक्षण गतिविधियों जैसे-दावा आपत्ति प्राप्त करना, निराकरण की कार्यवाही करना इत्यादि पूर्ण की गई है। आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया गया।

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक लेकर निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

जिला स्तर पर मतदाता सूची की 01 फोटोयुक्त प्रति (हार्डकापी) एवं 01 फोटोरहित प्रति सॉफ्टकापी डीव्हीडी (बिना फोटो की, इमेज पीडीएफ फॉर्मेट) सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को निःशुल्क प्रदान की गई है।

इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर  सुब्रत प्रधान, निर्वाचन पर्यवेक्षक  राकेश प्रधान, एसडीएम पामगढ़  देवेन्द्र चौधरी, एसडीएम  पवन कोसमा,  शिशिर द्विवेदी,  जगमोहन पाटले,  ईश्वर राठौर, डॉ हेमंत कश्यप, पुष्पेन्द्र निर्मलकर, कमला प्रसाद खुंटे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest

मोबाइल और डिजिटल एडिक्शन से बचें, मानव बुद्धि ही सर्वाेच्च है:...

*पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन...
Chhattisgarh
0
minutes

जापान करेगा E10 सीरीज हाई स्पीड ट्रेनों की आपूर्ति

मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना में भारत–जापान सहयोग को मिली नई गति दिल्ली / मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच जारी...
Chhattisgarh
0
minutes

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes