पुलिस की ये कैसी कार्रवाई :स्टंट करने वाले आरोपियों का छुपाया नाम

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • गाड़ियों का काफ़िला यातायात नियमों को तोड़ते हुए, बीच सड़क चलती चार पहिया वाहनों में स्टंट करने निकला था

जांजगीर।  यातायात नियमों को तोड़कर गाड़ियों का लम्बा काफिला लेकर स्टंट  करने वालों के विरुद्ध कल थाना कोतवाली एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई । और कार्रवाई होती भी क्यों न स्टंटबाजों ने शहर में अपना रोला दिखाने सड़क सुरक्षा और नियम दोनों से जो खेला था।

लेकिन कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने स्टंटबाजों के नाम को छुपा दिया। और अंधेरे में खिंचे फोटो और कार्रवाई की जानकारी ही जारी कर दिया गया। जबकि सामान्य तौर पर यदि कोई नियम तोड़ता है तो बकायदा नाम और स्पस्ट फोटो प्रेस रिलीज किया जाता है। लेकिन कल की कार्रवाई की चर्चा नाम छुपाने को लेकर हो रही है।

पढ़िए क्या है “स्टंटबाजी” का मामला

कल कोतवाली में सूचना प्राप्त हुई की चार पहिया वाहनों में कुछ लड़के खिड़की और गाड़ियों से बाहर निकलकर शहर के मुख्य मार्गो से निकल रहे हैं । मामले की सूचना मिलने के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, सहित अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया, अधिकारियों द्वारा तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए।

जिस पर तत्काल थाना कोतवाली एवं यातायात से एक संयुक्त टीम कार्यवाही हेतु रवाना किया गया । टीम के द्वारा जांच करने पर पता चला कि गणपति ऑटो डील के मालिक के द्वारा ऑटो डील सेकंड हैंड गाड़ियों को डिस्प्ले करने के लिए शहर में अपने स्टाफ एवं ड्राइवर के साथ निकाला गया था जो गणपति ऑटो डील के कर्मचारियों के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करना पाया गया।

टीम के द्वारा चार वाहनो को पकड़ा गया और थाना लाया गया तथा गणपति ऑटो डील के मालिक को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ कर सभी वाहनों का चालानी कार्यवाही किया गया । लेकिन पुलिस द्वारा कौन-कौन स्टंट कर रहे थे जिनपर कार्रवाई हुई है यह पुलिस ने छिपा दिया, प्रेस के लिए पुलिस-मीडिया ग्रुप में भी बिना नाम वाली जानकारी पत्रकारों के लिए जारी की गई।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes