प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री साय

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

  • मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने की सौजन्य मुलाकात, खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने  कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति, पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  साय ने राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना, प्रशिक्षण और अवसरों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।
पूर्व कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास के इस माहौल में प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट मंच प्राप्त होगा तथा छत्तीसगढ़ सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा।

 

Latest

वेदांता हादसा अब तक 19 मौतें, 17 गंभीर, मृतकों के परिजन...

*घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद* *मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के...
Chhattisgarh
0
minutes

छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद की बैठक खत्म, यूनिफार्म सिविल कोड होगा लागू

1. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध में Uniform Civil Code का प्रारूप तैयार करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश...
Uncategorized
0
minutes

राइस मिल व्यापारी चावल बेचने के नाम पर हुआ ठगी का...

  गिरफ्तार आरोपी ओम प्रकाश शर्मा पिता दीप लाल शर्मा निवासी बिहार जांजगीर *मामले का संक्षिप्त* विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल प्रोपराइटर सुलोचना फूड...
Chhattisgarh
0
minutes

बिग ब्रेकिंग : sakti जिले के वेदांता पावर प्लांट में बायलर...

छत्तीसगढ़ के sakti जिले से बड़ी खबर Sakti जिले में संचालित वेदांता पॉवर प्लांट में मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया इस प्लांट में...
Chhattisgarh
0
minutes