प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भव्य लोकार्पण 

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह
  • यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी 

बिलासपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर में पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। देश भर में पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों में सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिक बुनियादी ढांचे, दिव्यांगजनों के लिए यात्री-केंद्रित सुविधाओं और यात्रा के अनुभव को बेहतर करने के लिए टिकाऊ प्रथाओं को एकीकृत किया गया है।

इसी क्रम में बिलासपुर मंडल के अमृत भारत स्टेशन चाँपा का माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल उदघाटन किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के साथ चाँपा स्टेशन में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

चांपा स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में  तोखन साहू, माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, जांजगीर-चाँपा लोकसभा क्षेत्र की माननीया सांसद  कमलेश जांगड़े, अन्य जनप्रतिनिधि, रेलवे प्रशासन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक  राकेश रंजन, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी(निर्माण) मुदित भटनागर सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण तथा गणमान्य नागरिक अधिकाधिक संख्या में उपस्थित हुये |

समारोह का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ, जिनमें स्थानीय कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचय कराया। कार्यक्रम के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया | इसके पश्चात माननीय प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशनों के साथ मंडल के चाँपा स्टेशन को भी राष्ट्र को समर्पित किया।

इस अवसर पर माननीय माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इस सुविधा के लिए माननीय प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया तथा रेलवे के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की | उपस्थित माननीया सांसद द्वारा इस पुनर्विकास कार्य की दिल से प्रशंसा की गई।

उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा रेलवे स्टेशन में 13 करोड़ रुपए की लागत से उन्नयन तथा आधुनिकीकरण के कार्य किए गये हैं | इस स्टेशन का पुनर्विकास स्थानीय संस्कृति एवं आधुनिक वास्तुशिल्प के समन्वय को केंद्र में रखकर किया गया है। नई अवधारणा के अनुरूप विकसित स्टेशन भवन अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली के कारण आकर्षण का केंद्र बन गए हैं तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को प्रभावी रूप से प्रदर्शित करते हैं।

पुनर्विकास के अंतर्गत स्टेशन भवनों को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए यात्री सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। प्लेटफॉर्मों पर नए एवं विस्तृत शेड, आरामदायक बैठने की व्यवस्था तथा उच्च गुणवत्ता वाली प्लेटफॉर्म सतह विकसित की गई है। यात्रियों को त्वरित एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, कोच पोजिशन डिस्प्ले बोर्ड तथा अत्याधुनिक पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी स्मार्ट सुविधाएँ स्थापित की गई हैं।

स्टेशन परिसरों के सर्कुलेटिंग एरिया का सुव्यवस्थित विकास एवं सौंदर्यीकरण किया गया है। पार्किंग व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक एवं व्यवस्थित बनाया गया है। इसके अतिरिक्त आधुनिक शौचालय, उन्नत प्रतीक्षालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक यात्री सुविधाओं का विस्तार कर यात्रा अनुभव को अधिक सुरक्षित, सहज एवं आरामदायक बनाया गया है।

सुगम एवं समावेशी रेल यात्रा की अवधारणा को साकार करते हुए इन स्टेशनों को पूर्णतः दिव्यांगजन अनुकूल विकसित किया गया है। इसके अंतर्गत रैंप, टैक्टाइल पाथ तथा सुगम आवागमन हेतु आवश्यक अवसंरचना विकसित की गई है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक यात्री सुविधाओं, सांस्कृतिक पहचान एवं विश्वस्तरीय अवसंरचना से सुसज्जित चाँपा स्टेशन अब केवल रेलवे स्टेशन नहीं बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों के आधुनिक प्रवेश द्वार के रूप में स्थापित हुए हैं। ये स्टेशन यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्रीय पर्यटन, व्यापार, स्थानीय अर्थव्यवस्था तथा समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेंगे।

Latest

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes