ईसाई धर्म अपना लिया था इसलिए मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली ज़मीन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • शव को प्रशासन के दखल के बाद निजी जमीन पर दफनाया

बालोद | जिले में एक धर्मांतरित बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। करीब चार घंटे तक चले तनाव और प्रशासन के दखल के बाद परिजन मृतक को उसकी निजी जमीन पर दफनाने के लिए तैयार हुए। मामला
गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा का है।

परसदा निवासी लच्छन साहू उम्र 85 वर्ष ने कुछ साल पहले हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। मौत के बाद मसीह समाज के लोगों ने उनकी इच्छा के अनुसार, गांव के मुक्तिधाम की जगह पर दफनाने की तैयारी करते हुए गड्ढा खोदा।

इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर गुंडरदेही टीआई नवीन बोरकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों के बीच मध्यस्थता की। लंबी चर्चा के बाद परिजन मृतक को उसकी निजी जमीन पर दफनाने के लिए राजी हो गए। जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा का है। हर गांव की अपनी परंपरा होती है- विश्व हिंदू परिषद विश्व हिंदू परिषद के नेता बलराम गुप्ता ने ग्रामीणों के विरोध का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि, गांव में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया हमेशा हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होती है। इसलिए धर्म परिवर्तन कर चुके व्यक्ति का दफन संस्कार मुक्तिधाम में संभव नहीं है।
उन्होंने गुंडरदेही क्षेत्र में कथित अवैध धर्मांतरण गतिविधियों पर भी नाराजगी जताई। गुप्ता ने कहा कि, यदि किसी हिंदू को बहला-फुसलाकर या दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराया जाता पाया गया।

Latest

ट्रेन रद्द किए बिना अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से...

*कार्य के दौरान रेलवे ने इस खंड के कई अन्य स्टेशनों पर पूरे किए संरक्षा के कई महत्वपूर्ण कार्य* बेहतर योजना व प्रबंधन के साथ...
Bhilai
0
minutes

मुख्यमंत्री ने 2,225.44 करोड़ रुपये की लागत से 774 सड़कों और...

पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण जनजीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा - मुख्यमंत्री जिला पंचायत सभा कक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का...
Janjgir - Champa
0
minutes

अवसर: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा...

जांजगीर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

जनगणना: कलेक्टर ने भरा ऑनलाइन स्व गणना पत्रक , प्रक्रिया दो...

पहली बार स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना जानकारी भरने की सुविधा जांजगीर। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से जारी हैं।...
Janjgir - Champa
0
minutes