बिलासपुर मंडल को मिला नया नेतृत्व: राकेश रंजन ने मंडल रेल प्रबंधक का पदभार संभाला 

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

बिलासपुर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक के रूप में राकेश रंजन ने आज दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने मंडल के सभी शाखाधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक आयोजित कर परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर रंजन ने मंडल में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।

राकेश रंजन भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएसई) के 1996 बैच के अधिकारी हैं। बिलासपुर मंडल में पदस्थापना से पहले वे पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में चीफ सिग्नल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।
अपने दीर्घ एवं समृद्ध सेवाकाल के दौरान उन्होंने बरौनी एवं गोरखपुर में एएसटीई, इंडियन रेलवे इंस्टिट्यूट ऑफ सिग्नल इंजीनियरिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन (आईआरआईएसईटी), हैदराबाद में प्रोफेसर, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में मुख्य संचार इंजीनियर, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में निदेशक, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में कार्यकारी निदेशक (टेलीकॉम डेवलपमेंट) तथा सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, दिल्ली में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए व्यापक तकनीकी एवं प्रशासनिक अनुभव अर्जित किया है।

रेलटेल कॉर्पोरेशन में निदेशक के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान नई पीढ़ी के एक्सल काउंटर एवं आईपी आधारित एक्सचेंज प्रणालियों के विकास एवं सफल कार्यान्वयन में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।
तकनीकी दक्षता एवं प्रशासनिक अनुभव से परिपूर्ण राकेश रंजन के नेतृत्व में बिलासपुर मंडल में विकास कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलने की अपेक्षा है।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes