बिलासपुर रेल हादसा: असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज सस्पेंड.. 

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • रेलवे के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर ने उनका बयान दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की है।
  • स्थानीय लोगों ने रेस्कयू कर बचाई थी असिस्टेंट लोको पायलट की जान।

असिस्टेंट लोको पायलट अपने बयान में बोली – इमरजेंसी ब्रेक लगाया फिर भी नहीं रुकी ट्रेन, रेलवे ने माना लापरवाही, CRS की रिपोर्ट का इंतजार..

बिलासपुर |
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गेवरा-बिलासपुर मेमू ट्रेन हादसे में घायल असिस्टेंट लोको पायलट को रेलवे ने सस्पेंड कर दिया है। रेलवे के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर ने उनका बयान दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की है।

अपने बयान में असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज ने बताया कि इमरजेंसी ब्रेक लगाया , जानकारी के मुताबिक, रश्मि राज ने अपने बयान में कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना से ठीक पहले एडवांस सिग्नल ‘सिंगल येलो’ था। इसके बाद आने वाले सिग्नल के बारे में मास्टर ने उन्हें बताया था कि ‘सिग्नल ओके है।’ इसी दौरान लोको कैब में सामने लगा सनलाइट पर्दा अचानक गिर गया।

उसे हटाने के लिए उन्होंने हाथ बढ़ाया और उसी क्षण सामने खड़ी मालगाड़ी दिखाई दी। उन्होंने तत्काल एमरजेंसी ब्रेक दबाया, लेकिन दूरी कम होने के कारण ट्रेन रुक नहीं सकी। इस दौरान उनसे सिग्नलिंग, गति, दृश्यता और कैब की स्थिति को लेकर कई सवाल पूछे गए, जिनके जवाब दर्ज कर लिए गए हैं।

जांच के दौरान असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज की स्थिति गंभीर होने के कारण उनका बयान दर्ज नहीं हो पाया था। ऐसे में CRS कार्यालय की ओर से बयान लेने के लिए अधिकारी को कोलकाता बुलाया गया। इस बीच रेलवे के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर ने अस्पताल में रश्मि राज से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद रेलवे ने सहायक लोको पायलट रश्मि राज को सस्पेंड कर दिया है।

 

एक माह पहले ही मालगाड़ी से मेमू लोकल चलाने दी गई थी जिम्मेदारी, कम अनुभव के कारण नही जज कर पाए सिग्नल….

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes