- एन एच में मुलमुला के पास हुआ हादसा

जांजगीर। सोमवार की दोपहर मुलमुला-बिलासपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोनार मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास यात्रियों से भरी एक ईको कार और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक काफी देर तक केबिन के मलबे में फंसा रहा। ईको कार में सवार लोग एक परिवार के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिलासपुर की ओर से वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान, मुलमुला की ओर से सबरिया डेरा की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद मौके भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर की ठोकर से कार का केबिन बुरी तरह पिचक गया, जिसके कारण चालक अंदर ही फंस गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर तक स्थानीय लोग अपने स्तर पर चालक को बाहर निकालने का प्रयास करते रहे।




