सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन कर संकेतक व सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वाहन चालकों से की अपील

जांजगीर। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा जनसुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।

कलेक्टर  महोबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय सड़कों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) को चिन्हांकित कर वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल एवं अन्य कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने कहा।

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के जंक्शन पॉइंट पर गति अवरोधक लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंनें चौक चौराहों के समीप अवैध रूप से किये गये कब्जा को हटाने एवं संबंधित के विरूद्ध कार्रवाही करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक  पांडेय ने सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थलों पर जिगजैग मार्किंग, रम्बल स्ट्रिप, साइन बोर्ड लगाने, सड़क किनारे झाड़ियों की छंटाई, रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था एवं वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग पर कार्रवाई, स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की फिटनेस जांच तथा हाईवे किनारे ढाबों की नियमित जांच के निर्देश दिए। एसपी ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने तथा आमजन को नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर पेट्रोलिंग वाहन लगातार संचालित रहें तथा ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध नियमित कार्रवाई की जाए। सभी नागरिकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करते हुए नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील ।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर  आर के तंबोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित जिला परिवहन अधिकारी  गौरव साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes