भारी बारिश से गिरी चट्‌टानें…किरंदुल-विशाखापट्टनम समेत सभी ट्रेनें कैंसिल,

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
इस तरह गिरी चट्टानें

दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना, दिवाली के दिन भी अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हो गया है। चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिर गए हैं, जिसके कारण रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है।
भारी बारिश के कारण सुबह करीब 4 बजे त्याडा और चिपुरूपल्ली स्टेशन के बीच भूस्खलन हुआ। एक मालगाड़ी भी बीच रास्ते रुक गई। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रास्ता साफ कराने का काम शुरू कर दिया। इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दीपावली के दिन भी बारिश होने की संभावना है, जिससे त्योहार की तैयारियों और बाजारों की रौनक पर असर पड़ सकता है।
प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं
मौसम विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर को मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अगले 36 घंटे में तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रायपुर का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज दंतेवाड़ा बस्तर और सुकमा 3 जिलों में गरज चमक के अलावा आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
16 अक्टूबर को देश से वापस लौटा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 30 अक्टूबर तक मानसूनी सीजन माना जाता है, यानी इस दौरान हुई बारिश मानसून की बारिश मानी जाती है, इस साल मानसून 16 अक्टूबर को देश से वापस लौट गया है। इसके बाद भी बारिश होने की संभावना है, जिसे पोस्ट मानसून बारिश माना जाता है।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes