चाम्पा थाना में दर्ज हुआ मामला
जांजगीर। जिले के तत्कालीन कृषि उपसंचालक मोहन भगत के खिलाफ ,कृषि विभाग की महिला अधिकारी ने बेइज्जत करने के नियत से शाररिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें, कृषि विभाग की महिला अधिकारी ने अपना लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक को दिया था। शिकायत मिलने के बाद एसपी ने इसमें संज्ञान लिया और जांच की जिम्मेदारी CSP सौपा था ।
इस मामले में सीएसपी के जांच के बाद तत्कालीन कृषि उपसंचालक के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पूर्व में जांजगीर में पदस्थ उपसंचालक मोहन भगत वर्तमान में रायगढ़ में पदस्थ हैं। हालांकि अभीतक इस मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

