अवसर: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु आवेदन में त्रुटि सुधार 21 अप्रैल तक

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

जांजगीर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों द्वारा की गई त्रुटियों के सुधार हेतु एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

त्रुटि सुधार की समय-सीमा 18 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक (रात्रि 12:00 बजे तक) एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार हेतु लिंक
https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail से कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, जांजगीर-चांपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विद्यार्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार निर्धारित अवधि में कर सकते हैं। त्रुटि सुधार के लिए विद्यार्थियों को कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, पुराना कलेक्टर परिसर, विवेकानंद मार्ग, जांजगीर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात त्रुटि सुधार का कोई अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes