राजघराने के बेटे ने अचानकमार टाइगर रिजर्व कोर जोन में घुसकर चलाई गोलियां,आग जलाई

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  •  हथियार लहराते जीजा संग घूमा
अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के कोर एरिया में फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। - Dainik Bhaskar
छत्तीसगढ़| मुंगेली जिले में स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व ATR के कोर एरिया में चार युवक हथियार लेकर घुस गए। वहीं फायरिंग करते हुए वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। प्रतिबंधित क्षेत्र में युवकों ने आग भी जलाई। वायरल वीडियो में म्यूजिक और पुलिस सायरन बजते भी सुनाई दे रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए बैरियर गार्ड को हटा दिया है। रेंजर को नोटिस जारी किया है। वहीं वन विभाग ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक नाबालिग आरोपी फरार बताया जा रहा है।

अचानकमार टाइगर रिजर्व में आरोपी रात तक रहे। फायरिंग करते हुए शूट किया।

आपको बतां दें, पूरे मामले में अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। यह जांच का विषय है कि हथियारबंद युवक एटीआर के कोर एरिया में हथियारों के साथ कैसे प्रवेश कर गए। उनकी जांच क्यों नहीं की गई। जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

वीडियो में तीनों के हाथ में अलग-अलग एयर राइफल दिखा। कोर जोन में फायरिंग के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामलें में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजीत दास (26), अनिकेत मौर्य (27), विक्रांत वैष्णव (32) शामिल है। आरोपियों से 2 एयर राइफल और एक टाटा सफारी वाहन जब्त किया गया है। अजीत दास लोरमी राजघराने का बेटा है। विक्रांत वैष्णव अजीत का जीजा है। बाकी आरोपी उसके दोस्त हैं। जब्त की गई टाटा सफारी गाड़ी अजीत दास की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अक्सर ATR के कोर जोन में जाते थे, लेकिन इस बार रीलबाजी के चक्कर में फंस गए।आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद एक बैरियर गार्ड को हटा दिया गया है , युवकों ने जांच नाके में भी दबंगई करते हुए शूट किया है। जिस नाबालिग युवक ने वीडियो शूट किया है वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे तीनों युवकों को पकड़ा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद वन्यजीव प्रेमियों ने नाराजगी जताई है।

Latest

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes