बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग का कार्य किया जा रहा है इसके फलस्वरूप बिलासपुर मंडल से सम्बंधित निम्न यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
रद्द होने वाली गाडियां :-
👉 दिनांक 05 अप्रैल 2026 को रायपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 05 अप्रैल 2026 को बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 05 अप्रैल 2026 को गेवरा रोड से चलने वाली गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 05 अप्रैल 2026 को बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी:-
👉 दिनांक 05 अप्रैल 2026 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |
👉 दिनांक 05 अप्रैल 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी |
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।



