रायपुर साहित्य उत्सव: देशभर के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, लेखक, पत्रकार, विचारक और युवा रचनाकार एक साथ मंच करेंगें साझा

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • पुरखौती मुक्तांगन में 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा रायपुर साहित्य उत्सव

रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के रूप में छत्तीसगढ़ की राजधानी में शब्दों और विचारों का एक भव्य उत्सव आकार ले रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन की तैयारियों को लेकर नवा रायपुर स्थित संवाद भवन में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

आयोजन की रूपरेखा तय हुई

इस अवसर पर आयोजन की रूपरेखा, अतिथियों की सहभागिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, साहित्यिक सत्रों तथा प्रचार-प्रसार की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा ने बैठक में कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बौद्धिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने का अवसर है। उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर अटल नगर के पुरखौती मुक्तांगन में 23 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

देशभर के साहित्यकार और विचारक होंगे शामिल

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 में देशभर के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, लेखक, पत्रकार, विचारक और युवा रचनाकार एक साथ मंच साझा करेंगे। इस दौरान साहित्यिक संवाद, पुस्तक विमोचन, विचार-मंथन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और कला-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के ख्यातिनाम प्रकाशण समुह शामिल होंगे।

पुरखौती मुक्तांगन बनेगा साहित्य और संस्कृति का केंद्

यह उत्सव पुरखौती मुक्तांगन, अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित किया जाएगा, जहाँ छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और समकालीन साहित्यिक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ता रायपुर साहित्य उत्सव

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि रायपुर साहित्य उत्सव 2026 को देश के प्रमुख साहित्यिक आयोजनों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। यह उत्सव न केवल लेखकों और पाठकों को जोड़ेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छवि को भी राष्ट्रीय स्तर पर और सुदृढ़ करेगा।

आयोजन से जुड़ी विस्तृत कार्यक्रम-सारणी और अतिथियों की सूची शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष  शंशाक शर्मा, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विश्वरंजन, अपर संचालक जनसंपर्क उमेश मिश्रा एवं आलोक देव ने भी रायपुर साहित्य उत्सव के सफल आयोजन को लेकर मार्गदर्शन दिया।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes