राष्ट्र निर्माण व अनुशासन में एनसीसी का अहम योगदान..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.

राष्ट्र निर्माण व अनुशासन में एनसीसी का अहम योगदान..

  • स्थापना दिवस पर विविध कार्यकम।

जांजगीर। टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में एनसीसी स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पौधारोपण, रंगोली प्रतियोगिता, जागरूकता रैली तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीआर लहरे ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
एनसीसी के प्रभारी अधिकारी प्रो आरजी खूंटे ने वर्ष 1948 में एनसीसी की स्थापना से लेकर अब तक राष्ट्रीय विकास, युवा प्रशिक्षण और सामाजिक जागरूकता में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेट्स से महाविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक थीम के आधार पर तैयारी करने का आग्रह किया।इस अवसर पर ग्रंथपाल ओपी. सिंह और सहायक प्राध्यापक राजेश दुबे ने कैडेट्स को एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यकम में एसयूओ देवसिंह, तनुजा गढ़ेवाल व एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे
आभार आर. जी. खरे ने व्यक्त किया ।

Latest

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes

कोसला में बनेगा महतारी सदन और हायर सेकंडरी स्कूल के लिए...

कोसला गांव के चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता *पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं...
Bhilai
0
minutes

CM साय और वित्त मंत्री OP चौधरी पहुंचे कोसला, माता कौशल्या...

*माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की* रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत...
Bhilai
0
minutes

कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत, नवाचार अपनाने किसानों को किया...

*पारंपरिक खेती छोड़ वैकल्पिक फसलों से दोगुनी-तीन गुनी आय, कलेक्टर ने की सराहना* *आम, खीरा, लौकी, कटहल, नींबू, एप्पल बेर, काली मिर्च,...
Business
0
minutes