रेत का अवैध परिवहन करते 15 ट्रैक्टर, एक लोडर पकड़ा गया, हो सकती है लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
खनिज व पुलिस विभाग द्वारा पकड़े गए वाहन

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश एवं खनि अधिकारी अनिल कुमार साहू के मार्गदर्शन में खनिज उडनदस्ता दल प्रभारी खनि निरीक्षक आर एल राजपूत द्वारा बम्हनीडीह, खपरीडीह, केराकछार-पंतोरा तथा शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिजो के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु वाहनो एवं स्थानो की जांच की गई।
खनि अधिकारी अनिल साहू ने बताया कि बम्हनीडीह एवं खपरीडीह क्षेत्र से रेत के अवैध परिवहन करते 6 ट्रेक्टर एवं ग्राम केराकछार-पंतोरा क्षेत्र से 6 ट्रेक्टर को पकड़ा गया है। जिसमें से जप्त 6 वाहनों को कलेक्टर परिसर जांजगीर तथा 6 वाहनो को पंतोरा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसी प्रकार शिवरीनारायण क्षेत्र में पुलिस थाना शिवरीनारायण अमला के सहयोग से खनि अमला द्वारा रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन कार्य में संलिप्त एक लेाडर तथा 3 ट्रेक्टर को खनिज नियम के तहत् जब्त किया गया है।

ये कार्रवाई की जाएगी
खनिज अधिकारी साहू ने बताया कि प्रकरणो में खनिजो के अवैध उत्खननकर्ताओं / परिवहनकर्ताओं/भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के अधीन दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी तथा कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी. जांजगीर-चांपा को परिवहन नियम के तहत् उपरोक्त वहानों के लाईसेंस निरस्त करने संबंधी कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes