वरुण चक्रवर्ती 818 रेटिंग पॉइंट्स के साथ भारत के सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले गेंदबाज बन गए 

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
No Slide Found In Slider.
  • रोहित-कोहली वनडे रैंकिंग में टॉप-2 पर बरकरार

वरुण चक्रवर्ती टी-20 रैंकिंग में 818 रेटिंग पॉइंट्स के साथ भारत के सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुधवार को जारी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले और दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर चुके हैं।

34 साल के वरुण इस साल सितंबर में पहली बार बॉलर्स रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे। शानदार फॉर्म में चल रहे वरुण ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में दो विकेट लेकर भारत के लिए टी-20 में 50 विकेट पूरे किए और वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने।

हालांकि, मेंस T20 इंटरनेशनल में ओवरऑल सबसे ज्यादा रेटिंग का रिकॉर्ड पाकिस्तान के उमर गुल के नाम है, जिन्होंने 865 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए थे।

वरुण 51 विकेट ले चुके वरुण अब तक 32 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 51 विकेट ले चुके हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/17 का रहा है। मौजूदा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी वे तीन मैचों में 6 विकेट लेकर टॉप विकेट-टेकर बने हुए हैं। बॉलर्स रैंकिंग में भारत को एक और फायदा मिला है, जहां अर्शदीप सिंह चार स्थान की छलांग लगाकर 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अभिषेक शर्मा टॉप टी-20 बैटर बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बने हुए हैं। उनके नाम अब 909 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं तिलक वर्मा ने दो स्थान की छलांग लगाते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है और उनके 774 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं।

Latest

ट्रेन रद्द किए बिना अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से...

*कार्य के दौरान रेलवे ने इस खंड के कई अन्य स्टेशनों पर पूरे किए संरक्षा के कई महत्वपूर्ण कार्य* बेहतर योजना व प्रबंधन के साथ...
Bhilai
0
minutes

मुख्यमंत्री ने 2,225.44 करोड़ रुपये की लागत से 774 सड़कों और...

पक्की सड़क की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण जनजीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा - मुख्यमंत्री जिला पंचायत सभा कक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम का...
Janjgir - Champa
0
minutes

अवसर: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा...

जांजगीर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

जनगणना: कलेक्टर ने भरा ऑनलाइन स्व गणना पत्रक , प्रक्रिया दो...

पहली बार स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना जानकारी भरने की सुविधा जांजगीर। जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से जारी हैं।...
Janjgir - Champa
0
minutes