वर्ष 2024-25 में 30512 आवास पूर्ण कर प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंचा नवगठित जिला सक्ती

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089



ग्रामीणों का पक्का घर का सपना हो रहा पूरा

जांजगीर. कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के दिशा निर्देशन में जिले ने आवास निर्माण के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम किया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि हर ग्रामीण परिवार को सम्मानजनक जीवन देना है। सक्ती जिला इस दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चन्द्रा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता पात्र परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और ग्रामीणों के सहयोग से यह संभव हो पाया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2016 से 2023 तक 44,319 आवासों का निर्माण पूरा किया गया है, जो 95 प्रतिशत् की उपलब्धि है। इनमें जिला गठन उपरांत 10,182 आवास शामिल हैं। इसी तरह वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना अंतर्गत जिले में अब तक 30,512 आवास पूर्ण कर सक्ती राज्य का तीसरा ऐसा जिला बना है, जिसनें 30 हजार से अधिक आवास निर्माण कार्य पुरे किए है। इस प्रकार 2016 से अब तक 74831 आवास निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। सक्ती जिला द्वारा नवगठित जिला होने के बाद भी यह उपलब्धि हासिल करना ग्रामीण विकास और जीवन स्तर सुधार की दिशा में प्रदेश स्तर पर मील का पत्थर है।

Latest

भूमि विवाद में दम्पती की हत्याकर जलाया , 72 घंटे में...

रायगढ़, 18 जुलाई। धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो सगे...
Chhattisgarh
0
minutes

हक़ के लिए संघर्ष करना भी अपराध : डोंगाकोहरौद सड़क चक्कजाम,...

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने आंबेडकर चौक में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में 6 नामजद आरोपियों...
Chhattisgarh
0
minutes

नाम मोहब्बत काम राजकुमारी की हत्या, वजह की पेड मोबाइल को...

पति गिरफ्तार मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा जब्त ...
Chhattisgarh
0
minutes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चाँपा सहित...

जनप्रतिनिधियों एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में चाँपा स्टेशन में आयोजित हुआ समारोह यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन व आर्थिक...
Chhattisgarh
0
minutes