वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089
  • बिलासपुर संभाग के सभी कलेक्टरो एवं जिले के अधिकारियों की वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश

जांजगीर। छत्तीसगढ़ सरकार का 22 दिसम्बर को दो वर्ष पूरा होने वाला है।  2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 22 दिसम्बर को जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस लाईन खोखरा में केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, डोम, साउंड, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई एवं आवागमन, पार्किंग से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ दिव्यांगजन, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएं।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद  कमला देवी पाटले, पूर्व संसदीय सचिव अंबेष जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  गगन जयपुरिया, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल, मुख्यमंत्री के सचिव  पी दयानंद, संभाग आयुक्त  सुनील कुमार जैन, पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय, वन मंडलाधिकारी हिमांषु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ  गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप,  नंदिनी राजवाड़े, पंकज अग्रवाल, हितेष यादव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
निरीक्षण उपरांत प्रभारी मंत्री  चौधरी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से बिलासपुर संभाग के सभी कलेक्टरों एवं जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा, विभागीय दायित्वों एवं समन्वय व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जिले के लिए गौरव का अवसर है, सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक सौंपे गए दायित्वो का निर्वहन करें।

Latest

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes

सिकल सेल की दी गई जानकारी

जांजगीर। जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में सी कॉस्ट के प्रयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा sickle cell anemia and use...
Janjgir - Champa
0
minutes