विवादित टिप्पणी अमित बघेल के खिलाफ बेंगलुरु में केस दर्ज: अब तक देश भर में 12 थाना क्षेत्रों में हो चुकी है एफआईआर..

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

अग्रवाल-सिंधी समाज पर की थी टिप्पणी..

रायपुर। अग्रवाल और सिंधी समाज के देवताओं पर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर प्रदेश के कई थानों में अपराध दर्ज हो चुका है। एक और एफआईआर कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस तरह अमित के खिलाफ 12 थाना क्षेत्रों में अब तक अपराध दर्ज हो चुका है। अपराध दर्ज होने के बाद से वह फरार है, रायपुर पुलिस ने उसके लिए 5000 रुपए इनाम की भी घोषणा की है।
शिकायतकर्ता डिफेंस कॉलोनी इंद्रानगर निवासी रामकृष्ण पी के अनुसार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल ने उनकी जाति और भगवान को अपशब्द बोलकर अपमान किया है। बेंगलुरु में FIR होने के बाद अब अमित बघेल के खिलाफ 12 केस दर्ज हो चुके हैं। रायपुर पुलिस अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने फरार बताकर अमित बघेल पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा है।

क्या टिप्पणी की थी अमित ने..
छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी। अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर और देशभर में प्रदर्शन किया।

अलग-अलग थानों में दर्ज है मामला..
अमित बघेल के खिलाफ अग्रवाल और सिंधी समाज ने रायपुर के अलग-अलग थानों में FIR दर्ज कराई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और देश के अलग-अलग थानों में FIR दर्ज है। इनमें बेंगलुरु, रायपुर, दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज शामिल है।

Latest

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता...

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां,...
Raigarh
0
minutes

प्रकृति संरक्षण ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: कलेक्टर जन्मेजय महोबे

हरिलीला ट्रस्ट का आयोजन: गुरु पूर्णिमा पर बनारी में 500 पौधों का रोपण, गुरुजनों का सम्मान जांजगीर-चांपा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पर्यावरण...
Janjgir - Champa
0
minutes

आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी का मोबाइल चुराया, खाते से निकालकर ऑनलाइन...

पैसा निकालने मोबाइल में मौजूद आधार नम्बर से आरोपी ने बनाया यूपीआई आईडी जांजगीर। साइबर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा...
Janjgir - Champa
0
minutes

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप,...

  *एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामला* *धमकी देकर आधी राशि मांगने का आरोप* *साय सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित...
Chhattisgarh
0
minutes