शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में विज्ञान मेला का हुआ आयोजन

InShot_20260126_232501929
InShot_20260126_080040157
InShot_20260602_202303089

चांपा । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में शनिवार को विज्ञान मेला का आयोजन प्रधान पाठक डॉ उमेश कुमार दुबे के निर्देशन में किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों एवं प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा और नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन विज्ञान प्रभारी टीकाराम गोपालन के मार्गदर्शन में उत्साह पूर्वक भाग लेकर किए।

विज्ञान मेले में बच्चों ने सूक्ष्मदर्शी की सहायता से स्लाइड का अवलोकन किया,अम्ल एवं क्षार से जुड़े प्रयोग किए,सुचालक एवं कुचालक पदार्थ की पहचान की,पदार्थों का वर्गीकरण एवं पृथक्करण के विभिन्न विधियों को समझा,चुंबकीय एवं अचुंबकीय पदार्थों का परीक्षण किया,चुंबको से मनोरंजन,तापमापी का प्रयोग किया तथा विज्ञान उपकरणों की कार्यप्रणाली,अंध विश्वास का प्रदर्शन किया।

शिक्षा को रोचक और व्यावहारिक बनाने की दिशा में विकासखंड बम्हनीडीह के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में विज्ञान मेला में अनूठी पहल देखने को मिली।विद्यार्थियों ने मिट्टी से सुंदर और आकर्षक खिलौने बनाकर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति से मिट्टी के खिलौने सोफ़ा,गैस चूल्हा, मटका,कूलर की आकृतियां और अन्य कलात्मक वस्तुएं तैयार की तो बच्चों के कल्पनाशक्ति ने रंग बिरंगे आकारों के रूप में जीवंत रूप ले लिया।जिसे देखकर उपस्थित लोग भी आश्चर्यचकित रह गए।

विद्यालय के शिक्षक पितांबर प्रसाद कश्यप ने बताया कि इस गतिविधि का विज्ञान मेला में उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच एकाग्रता आत्मविश्वास और हस्त कौशल का विकास करना है उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर देती है और उन्हें व्यावहारिक जीवन के लिए भी तैयार करती है।इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक पितांबर प्रसाद कश्यप,टीकाराम गोपालन, एकादशियां मांझी,कौशल यादव,संतोष चंद्रा,अशोक जांगड़े के महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम को देखने पहुंचे अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के प्रतिभा की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल बताया। प्रधान पाठक डॉ उमेश कुमार दुबे के मार्गदर्शन में विद्यालय में लगातार नवाचार आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही है जिससे बच्चों में सीखने की प्रति उत्साह बढ़ रहा है और शिक्षा को आनंददायक बनाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

Latest

समर कैंप मनोरंजन नही ,बच्चों के विकास का प्रभावी मंच –...

प्राथमिक शाला सोंठी की शिक्षिका द्वारा संचालित निःशुल्क समर कैंप में बच्चों ने सीखे अनेक हुनर चांपा । ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए...
Janjgir - Champa
0
minutes

कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और आधारभूत सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता...

रायगढ़ l शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ की अधोसंरचना, शोध, नवाचार व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में कुलाधिपति एवं राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री...
Raigarh
0
minutes

मुस्लिम युवक ने मंदिर में हिन्दू महिला से की शादी, आरोपी...

 इससे पहले 6 साल से एक अन्य युवती से था रिलेशनशीप में, दोनों महिलाएं पहुंची एसपी कार्यालय रायगढ़  महिला के बच्चों ने निकाला...
Raigarh
0
minutes

बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित !

महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत बम्हनीडीह चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व से...
Janjgir - Champa
0
minutes